फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूमधाम से मना मायावती का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फिर सीएम बनाने का लिया संकल्प, तस्वीरें

Thu, 16 Jan 2020 11:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jan 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
BSP activists celebrate birthday of Mayawati.
- फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन पूरे यूपी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया। उन्होंने केक काटे और उन्हें 2022 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। अंबेडकरनगर में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास हुए मुख्य आयोजन में केक काटकर एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई दी। कहा गया कि देश में अस्थिरता का माहौल है तो प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अब मायावती ही प्रदेश की जनता के सामने एक विकल्प हैं।

BSP activists celebrate birthday of Mayawati.
- फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एकत्र हुए।

BSP activists celebrate birthday of Mayawati.
- फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बसपाइयों पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने भाई-चारा पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSP activists celebrate birthday of Mayawati.
- फोटो : अमर उजाला

श्रावस्ती के भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।

विज्ञापन
BSP activists celebrate birthday of Mayawati.
- फोटो : अमर उजाला

जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भिनगा विधायक मोहम्मद असलम राईनी ने कहा कि जब जब मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी तब तब उन्होंने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य कर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed