फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीर में तैनात बीएसफ दरोगा को शादी के दिन भाई ने मारी गोली, मौत

Sat, 26 Nov 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sat, 26 Nov 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
bsf sub inspector shot dead by cousin brother

जम्मू कश्मीर में तैनात बीएसएफ के दरोगा को सौतेले भाई ने शुक्रवार सुबह गोली से उड़ा दिया। घायल दरोगा ने ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दरोगा की आज शाम सौतेले भाई की साली से शादी होने वाली थी। सौतेला भाई ससुराल की सारी जायदाद हड़पने के लिए उसे लगातार अपनी साली से शादी न करने की धमकी दे रहा था।

bsf sub inspector shot dead by cousin brother

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लखपेड़ा बाग निवासी अविनाश (26) पुत्र स्व. शिवकुमार रस्तोगी जम्मू कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में दरोगा के पद पर तैनात था। अविनाश की शुक्रवार को शहर के पी/571 पीरबटावन निवासी रामानंद की पुत्री ईशानी के साथ शादी होने वाली थी। ईशानी अविनाश के सौतेले भाई विकास रस्तोगी की साली है। शुक्रवार शाम को शहर के चौहान गेस्ट हाउस में उसकी बारात जानी थी।

bsf sub inspector shot dead by cousin brother

अविनाश मेहमानों के लिए सुबह साथी बीएसएफ जवान के साथ घंटाघर के पास नाश्ता लेने गया था। करीब 9 बजे धर्मशाला के पास उसके सोतेले भाई विकास रस्तोगी व दो अन्य बदमाशों ने उसे गोली मार दी और असलहा लहराते हुए आसानी से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दरोगा को उसका साथी बाइक से ही अस्पताल ले जा रहा था कि वह अचेत होकर धनोखर चौराहे पर गिर गया। आस-पास के लोगाें ने उसे रिक्शे से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ. अजय सिंह ने उपचार शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bsf sub inspector shot dead by cousin brother

उन्होंने बताया कि युवक की दायीं छाती में 9 एमएम की गोली धंसी है। अविनाश की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक दरोगा की होने वाली सास लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि विकास बार बार अविनाश को ईशानी से शादी न करने की धमकी दे रहा था। विकास का इरादा अपनी साली को ठिकाने लगाकर ससुराल की पूरी जायदाद हड़पने का था।

विज्ञापन
bsf sub inspector shot dead by cousin brother

मामले पर शहर कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि बीएसएफ के दरोगा अविनाश की गोली मारकर हत्या की गई है।  दरोगा के सौतेले भाई का नाम वारदात में आ रहा है। उसकी तलाश हो रही है। मृतक की बहन और एक भाई लखनऊ में हैं। उनके आने पर जैसी तहरीर देंगे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed