फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ की इस बहादुर महिला ने बदमाशों के छुड़ाए छक्के, देखें तस्वीरें..

Tue, 28 Nov 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Nov 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
brave lady fight against criminal in lucknow
लुटेरों से भिड़ने वाली अनीता वर्मा - फोटो : amarujala
लखनऊ राजाजीपुरम की अनीता वर्मा ने रविवार रात अपनी बहादुरी से लूटपाट करने वाले बदमाश के छक्के छुड़ा दिए। वह पर्स छीनने की कोशिश कर रहे बदमाश से भिड़ गईं। हाथापाई कर उन्होंने पर्स बचा लिया, लेकिन बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। इस पर भी अनीता की हिम्मत नहीं टूटी और वह लुटेरे के पीछे दौड़ पड़ीं। करीब आधा किमी तक लुटेरे का पीछा कर उसे दबोच लिया। मोबाइल वापस लेकर उन्होंने लुटेरे की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। इसके बाद बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। 
brave lady fight against criminal in lucknow
आरोपी आकाश - फोटो : amarujala
इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अनीता राजाजीपुरम सेक्टर 11 में रहती हैं। रविवार शाम वह खरीदारी करने टेंपो स्टैंड के पास के बाजार गई थीं। वहां से सामान लेकर पैदल ही घर की ओर चल दीं। शक्ति चौराहा के पास पीछे आ रहे बदमाश ने उनके कंधे पर लटका पर्स लूटने के इरादे से झपट्टा मारा। लेकिन चौकन्नी अनीता ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। बदमाश ने उन्हें धक्का देकर भागने की कोशिश की पर अनीता ने उसका हाथ नहीं छोड़ा और भिड़ गईं। 
brave lady fight against criminal in lucknow
लुटेरों से भिड़ने वाली अनीता वर्मा - फोटो : amarujala
दो मिनट तक सड़क पर उनकी लुटेरे से हाथापाई और छीना-झपटी होती रही। इसी बीच लुटेरे के हाथ में अनीता का मोबाइल आ गया। उसने मोबाइल फोन छीन लिया और हाथ छुड़ाकर भागने लगा। इस पर अनीता शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ीं। करीब 500 मीटर पीछा कर उन्होंने लुटेरे को दबोच लिया। तब तक आसपास केे लोग भी आ गए। अनीता ने सबके साथ लुटेरे की पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
brave lady fight against criminal in lucknow
आरोपी आकाश - फोटो : amarujala
इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश हरदोई के अतरौली गोडवा गांव का आकाश द्विवेदी है। वह यहां कैंपबेल रोड पर किराये के मकान में रहता है और ई-रिक्शा चलाता है। छोटे-मोटे शौक पूरे करने के लिए वह छीना-झपटी और लूटपाट करता है। केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया। है। बहादुर अनीता के लुटेरे से भिड़ने और उसे दौड़ाकर दबोचने की खबर मिलते ही मुहल्ले के लोग उनके घर पहुंच गए। सुबह से शाम तक लोग उन्हें बधाइयां देने आते रहे। अनीता ने बताया कि वह आस्था फाउंडेशन नाम से सामाजिक संस्था चलाती हैं। वह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की महिला शाखा की अध्यक्ष भी हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed