फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन में बुकिंग शुरु, नहीं लिए जाएंगे ये शुल्क, यहां देखें- टाइमिंग व किराया

Sat, 21 Sep 2019 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Sep 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
booking started in tejas express delhi lucknow
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

देश की पहली कार्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। चार अक्तूबर को ट्रेन का उद्घाटन होगा, जबकि छह अक्तूबर से यह लखनऊ जंक्शन के छह नंबर प्लेटफॉर्म से नई दिल्ली के लिए नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। ट्रेन चलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। तेजस एक्सप्रेस को आईआरसीटीसी चलाएगा।

booking started in tejas express delhi lucknow
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को लखनऊ से गोरखपुर के बीच ट्रायल के बाद शाम को ट्रेन चलाने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। चार अक्तूबर को तेजस स्पेशल (00501) चलाई जाएगी। उस दिन यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 9:30 बजे चलकर 10:40 बजे कानपुर, दोपहर 3.03 बजे गाजियाबाद होते हुए शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन के एसी चेयरकार का शुरुआती किराया 1,125 रुपये होगा। एग्जीक्यूटिव क्लास का लखनऊ से नई दिल्ली का किराया 2,310 रुपये है।

booking started in tejas express delhi lucknow
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद छह अक्तूबर से नियमित रूप से तेजस एक्सप्रेस (82501) शुरू की जाएगी। यह लखनऊ से सुबह 6.10 बजे चलकर 7.20 बजे कानपुर, 11.43 बजे गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका किराया अभी एसी चेयरकार में 1,125 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 2,310 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
booking started in tejas express delhi lucknow
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वापसी में तेजस एक्सप्रेस (82502) नई दिल्ली से दोपहर 3.35 बजे चलकर शाम 4.09 बजे गाजियाबाद, रात 8.35 बजे कानपुर होते हुए रात 10.05 बजे  लखनऊ पहुंचेगी। इसमें चेयरकार का किराया 1,280 व एग्जीक्यूटिव का 2,450 रुपये है। कैटरिंग की वजह से  यह महंगा है।
विज्ञापन
booking started in tejas express delhi lucknow
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

शताब्दी से सस्ता मिलेगा टिकट!
दिल्ली जाने वालों को तेजस एक्सप्रेस के शुरुआती चरण में शताब्दी की तुलना में सस्ता टिकट मिलेगा। छह अक्तूबर को तेजस की चेयरकार का किराया 1,125 रुपये है, जबकि शताब्दी में यह 1,180 रुपये है। ऐसे ही तेजस के एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 2,310 रुपये तो शताब्दी के अनुभूति कोच का 2,255 रुपये है। हालांकि, तेजस का बेस फेयर शताब्दी से महंगा है। इससे टिकट की दर में बहुत अधिक वृद्धि न होने के आसार जताए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed