{"_id":"5993fdf94f1c1b8e4c8b476f","slug":"blue-whale-game-reaches-to-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ तक पहुंचा जानलेवा ब्ल्यू व्हेल गेम, जानें, क्यों कर रहे हैं बच्चे सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ तक पहुंचा जानलेवा ब्ल्यू व्हेल गेम, जानें, क्यों कर रहे हैं बच्चे सुसाइड
Wed, 16 Aug 2017 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:48 PM IST
1 of 9
Blue Whale
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आत्महत्या को उकसाने वाले ब्ल्यू व्हेल गेम की दहशत ने लखनऊ में भी दस्तक दे दी है। बता दें कि ये एक ऐसा इंटरनेट गेम है जिसके जाल में फंसकर कथित रूप से कई बच्चों की जान जा चुकी है। इस गेम में दिए जाने वाले चैलेंज में से आखिरी डेयर (लास्ट स्लाइड में देखें ब्ल्यू व्हेल गेम के सारे चैलेंज) सुसाइड है। आगे जानें लखनऊ का मामला...
2 of 9
child abuse
लखनऊ में आर्मी पब्लिक स्कूल का छात्र 10 वर्षीय पार्थ होरा यह गेम खेलते-खेलते इतना सहम गया कि इधर-उधर भागने लगा। मम्मी-पापा से भी डरने लगा। पार्थ को किसी तरह पकड़कर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज हो रहा है। आलमबाग के सिंगार नगर के रहने वाले पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि सोमवार को पार्थ अचानक डरते हुए कमरे से निकला और बाहर की तरफ भागना शुरू कर दिया।
3 of 9
child abuse
बच्चे को पकड़ना चाहा तो सहमकर दुबकने लगा। पकड़ा तो डर से कांप रहा था और हाथ छुड़ाकर फिर भागने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरमीत ने कहा कि वे ब्ल्यू व्हेल गेम के बारे में नहीं जानते, लेकिन पार्थ अक्सर वह गेम खेलता रहता था। पार्थ को क्या हुआ है, यह डॉक्टर भी नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
4 of 9
मेनका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस खतरनाक खेल को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने गृह और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रियों को पत्र लिखकर सोशल मीडिया से ऑनलाइन सुसाइड गेम ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ को हटाने की मांग की है।
5 of 9
Blue Whale
पिछले हफ्ते कथित तौर पर कक्षा 10 के एक छात्र ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में इस गेम के प्रभाव में आकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले मुंबई में भी एक 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के पीछे यही कारण सामने आया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।