{"_id":"5b10094c4f1c1bda6e8b58af","slug":"bjp-mla-put-on-saffron-clothes-on-ambedkar-statue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर प्रतिमा पर दूध चढ़ाने के बाद कर दिया भगवाकरण, चर्चा होने लगी तो दी ये सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर प्रतिमा पर दूध चढ़ाने के बाद कर दिया भगवाकरण, चर्चा होने लगी तो दी ये सफाई
Fri, 01 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को विधायक संजू देवी ने नेहरूनगर स्थित भारत रत्न बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर टीकाकरण किया। इसके बाद उसे भगवा कपड़ा पहना दिया।
गौरतलब है कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता इस समय सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत गुरुवार को भाजपा विधायक संजू देवी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाती हुईं नेहरूनगर मोहल्ले पहुंचीं।
2 of 4
आंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
यहां उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा के आसपास पहले साफ-सफाई की। इसके बाद जलाभिषेक फिर दुग्धाभिषेक किया गया। प्रतिमा का टीकाकरण व माल्यार्पण करने के साथ ही उसे भगवा कपड़े पहना दिए गये।
3 of 4
आंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
विधायक ने लोगों को यहां साफ-सफाई का संदेश भी दिया। भाजपा विधायक के डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगने का मामला थोड़ी ही देर में पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
बाबा साहब सभी के आदर्श, प्रतिमा की सिर्फ साफ-सफाई कराई
विधायक संजू देवी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर किसी एक वर्ग या पार्टी से ही नहीं जुड़े हैं। वे सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं और सभी के आदर्श हैं। स्वच्छता मुहिम के तहत ही खुले में लगी प्रतिमा की साफ-सफाई कराई गई। उसके शुद्धिकरण जैसी कोई बात नहीं थी। प्रतिमा जिस रंग में थी, उसी रंग में है। सिर्फ दुग्ध से स्नान, तिलक लगाने व माल्यार्पण के बाद वस्त्र पहना गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।