{"_id":"587f85b34f1c1b700df0056d","slug":"bjp-leader-peotest-after-not-getting-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा की लिस्ट आने के बाद इस नेता ने लिया खतरनाक फैसला, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की लिस्ट आने के बाद इस नेता ने लिया खतरनाक फैसला, पकड़ा गया
Fri, 20 Jan 2017 12:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर शुरू हुई नाराजगी लखनऊ तक पहुंच गई है। शाहजहांपुर की ददरौल सीट से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा प्रांतीय परिषद के पूर्व सदस्य राकेश कुमार दुबे बुधवार को आत्मदाह करने भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पुलिस ने उन्हें आत्मदाह करने से रोका। उनकी गाड़ी में रखा केरोसिन का डिब्बा भी जब्त किया। भाजपा मुख्यालय पर मौजूद पदाधिकारियों ने उनसे बातचीत कर 20 जनवरी को प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल से बातचीत कराने का आश्वासन दिया है।
2 of 5
भाजपा ने ददरौल से मानवेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यहां से राकेश कुमार दुबे भी दावेदारी कर रहे थे। राकेश ने सोमवार को प्रत्याशियों की सूची घोषित होते ही आत्मदाह की घोषणा की थी। बुधवार दोपहर 1.45 बजे राकेश समर्थकों को लेकर आत्मदाह करने मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्हें समझाया गया कि आत्मदाह का प्रयास भी किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
3 of 5
कार्यालय में हंगामे के बीच भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया। सोनकर ने आश्वस्त किया कि 20 जनवरी को प्रदेशाध्यक्ष मौर्य और प्रदेश महामंत्री बंसल के लौटने पर उनकी बात कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुबे ने कहा कि वे 1989 से पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मानवेन्द्र दस वर्ष तक कांग्रेस में रहे। टिकट नहीं मिलने पर वे बसपा में गए। अब टिकट के लिए भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहर से आए व्यक्ति को टिकट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वे आत्मदाह करने आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौर्य और बंसल से बातचीत के बाद उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन वे पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा नेता के पास से मिले केरोसिन के डिब्बे को दिखाता एक पुलिसकर्मी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।