फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार की टक्कर से 40 फीट नीचे गिरा युवक, तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा

Mon, 14 Jan 2019 01:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jan 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
bike rider fell down from flyover, injured in lucknow
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार - फोटो : amar ujala
लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र स्थित पिकअप फ्लाईओवर पर शनिवार को देर रात एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह युवक पुल से करीब चालीस फीट नीचे गिर गया। नीचे गिरे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया और डिवाइडर से जा टकराई।
bike rider fell down from flyover, injured in lucknow
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार - फोटो : amar ujala
टक्कर में कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे लोहिया पार्क की तरफ से बाइक सवार नगर निगम का कर्मचारी अतीक लोहिया अस्पताल की तरफ जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। 
bike rider fell down from flyover, injured in lucknow
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार - फोटो : amar ujala
हादसे में टक्कर लगते ही वह फ्लाईओवर ब्रिज से करीब चालीस फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। इसी बीच पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bike rider fell down from flyover, injured in lucknow
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार - फोटो : amar ujala
कार चालक ने युवक को नीचे गिरते देखा तो अचानक में ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण वह युवक को रौंदते हुए डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन
bike rider fell down from flyover, injured in lucknow
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार - फोटो : amar ujala
हादसे में डिवाइडर का एक हिस्सा भी टूट गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में बाइक सवार अतीक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस केमुताबिक परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed