{"_id":"5c3b470fbdec22734f66f9c6","slug":"mayawati-akhilesh-scenario-change-near-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन से पहले कभी ऐसी थीं बुआ-भतीजे की तल्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन से पहले कभी ऐसी थीं बुआ-भतीजे की तल्खियां
Sun, 13 Jan 2019 08:32 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Jan 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में बसपा सुप्रीमो मायावती का स्वागत करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने शनिवार को गठबंधन का एलान किया, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये गठबंधन सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए नहीं है, बल्कि ये लंबा चलेगा और स्थाई है। दोनों दलों ने कहा कि वे लोकसभा में यूपी की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है और बाकी दो सीटें सहयोगी पार्टियों के लिए। क्या आप जानते हैं, कि इस गठबंधन से पहले तक अखिलेश और मायावती के बीच कैसी तल्खियां थीं।
अखिलेश यादव
नौ साल गुजर गए, मगर (पार्क में) खड़े हाथी खड़े हैं और बैठे हाथी बैठे हैं, पहुंचे कहीं नहीं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी को बर्बाद किया है।
-अखिलेश यादव, 26 मई 2016, भदोही में
-अखिलेश यादव, 26 मई 2016, भदोही में
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
मुस्लिम भाई जानते हैं कि समाजवादी पार्टी उनके कितने करीब है....हम लोग भूले नहीं हैं अभी...वह रक्षाबंधन वाला त्योहार कोई नहीं भूला है कि किसने किसको राखी बांधी थी.... वह गुजरात वाली बातें नहीं भूले हैं कि कौन जाकर किसके लिए वोट मांगकर आया था
-अखिलेश यादव, 10 अक्टूबर 2016, लखनऊ
-अखिलेश यादव, 10 अक्टूबर 2016, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
लोग (मायावती के लिए) योजनाओं की नहीं नकदी की बात कर रहे हैं। पहले जन्मदिन के मौके पर वसूली होती थी। मैं तो उन्हें सम्मान से बुआ कहता था, लेकिन उन्हें इस पर एतराज था तो मैंने उन्हें बुआ कहना छोड़ दिया है।
-अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री रहते लखनऊ में मीडिया से
-अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री रहते लखनऊ में मीडिया से
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : ANI
मेरा किसी से भाई, बहन या बुआ भतीजे का रिश्ता नहीं है। (अखिलेश के बुआ कहने पर)
-मायावती, 16, सितंबर 2018, नई दिल्ली में
-मायावती, 16, सितंबर 2018, नई दिल्ली में