फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहरीली शराब कांड में सबसे बड़ा खुलासा, एडीजी ने खोला चौंकाने वाला राज

Wed, 29 May 2019 10:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 May 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
big revealing in barabanki poisonous liquor scandal
शराब कांड के बाद हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी के जहरीली शराबकांड मामले में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में पिता-पुत्रों समेत एक ही परिवार के चार लोग भी शामिल हैं। वहीं, केजीएमयू में इलाज करवा रहे कई की हालत अब भी गंभीर है। चपेट में आए 17 गांवों के सभी लोगों ने रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज में स्थित सरकारी ठेके से सोमवार को शराब खरीदकर पी थी। आशंका है कि शराब की शीशियों की सील टेम्पर कर उसमें मिलावट की गई। 
big revealing in barabanki poisonous liquor scandal
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक समेत 15 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। शराब पीने के बाद सोमवार रात से ही एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त के साथ ही आंखों की रोशनी जाने लगी। साथ ही एक के बाद एक की सांस उखड़ने लगी। 40 से ज्यादा को सूरतगंज, रामनगर और फतेहपुर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जाने लगा। इस मामले में लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णा ने बड़ा खुलासा किया है। 
big revealing in barabanki poisonous liquor scandal
एडीजी राजीव कृष्णा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि जिस सरकारी दुकान से विंडीज और पावर हाउस ब्रांड की शराब खरीदी गई, अन्य जिलों में भी सरकारी ठेकों से भी उसी ब्रांड की शराब बेची जा रही है। जिस बैच की शराब पीने से लोगों की मौत हुई है, उसकी जांच करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब से पीड़ित लोगों में से कुछ का कहना है कि सरकारी ठेके से बेची गई बोतल सील नहीं थी। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी, निरीक्षक पर गाज

big revealing in barabanki poisonous liquor scandal
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने बाराबंकी के जिला आबकारी अधिकारी एसएन दुबे, आबकारी निरीक्षक रामतीरथ मौर्या, हेड कांस्टेबल राममोहन, संतोष यादव, सलीम व कांस्टेबल अब्दुल कलाम, दीपक शुक्ला, विनय सिंह, रामशबद चौधरी व सीता देवी को निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी के निर्देश पर रामनगर के एसपी पवन गौतम, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह व सिपाहियों परमात्मा व जंग बहादुर गुप्ता को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

सीएम ने 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

big revealing in barabanki poisonous liquor scandal
एंबुलेंस में मरीज के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को 48 घंटे के भीतर शासन को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed