{"_id":"5ced00cabdec22078c36ff8b","slug":"death-from-poisonous-alcohol-barabanki-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाराबंकी में 16 जिंदगियों को लील गई जहरीली 'लाल परी', तस्वीरों में देखिए दर्द के निशां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाराबंकी में 16 जिंदगियों को लील गई जहरीली 'लाल परी', तस्वीरों में देखिए दर्द के निशां
Tue, 28 May 2019 06:10 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 May 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में जहरीली 'लालपरी' फिर से हंसती खेलती जिंदगियों को निगल गई। इस बार निशाना बने यूपी के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज के लोग। देशी शराब के ठेके से खरीद कर पी गई जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर हालत में जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने शराब कांड में सेल्स मैन सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए आबकारी आयुक्त पी गुरू प्रसाद, ज्वाइंट कमिश्नर आबकारी हरिश्चंद्र और आई अयोध्या डॉ. संजीव कुमार जिले में पहुंच चुके हैं। यूपी में पहले भी जहरीली शराब के लोगों के मरने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन न तो जहरीली शराब बंद हो रही है और ही लोगों की मौतें रुक रही हैं। तस्वीरों में देखिए, घटना के बाद कैसे हैं इलाके के हालात और कैसे पसरा है दुख दर्द का आलम।
Trending Videos
जहरीली शराब का कहर
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी, एसपी अजय साहनी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। उधर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक रामनगर, हल्का दारोगा और पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सीओ और आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलंबित करते के लिए संस्तुति की है। उधर देशी शराब के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतकों में पिता व उसके तीन पुत्रों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पर पूरे रानीगंज में कोहराम मचा हुआ है
दुकान की जांच करता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान से करीब तीस लोगों ने शराब खरीद कर पी थी। इसके कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। मुकेश की घर पर ही मौत हो गई। अन्य की हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी सूरतगंज, रामनगर और फतेहपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से ग्यारह लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसमें करीब दस लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालत गंभीर देखते हुए तीन को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है जबकि अन्य को सीएचसी सूरतगंज, फतेहपुर और रामनगर से जिला अस्पताल भेज कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रानीगंज के छोटेलाल (60) और उसके तीन बेटे रमेश (35), मुकेश(28) और सोनू (25) के साथ ही रानीगंज मजरे रहटा के मुन्ना उर्फ शिवकुमार यादव(50), उमरी के राजेंद्र वर्र्मा (42), भुंड अमराई के शिवकुमार(50), अकोहरा के राजेश कुमार (35), तेलवारी मजरे सेमराय के निवासी महेश सिंह (38), कटाहरी के विनय सिंह उर्फ राजू(33), कजियापुर के रामस्वरूप (40), ततेहरा के महेन्द्र सिंह(40), महार के सूर्य बक्श (42), लोहरनपुरवा के राम सहारे और रानीगंज के रविशंकर (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएम उदयभानु त्रिपाठी एसपी अजय साहनी समेत विभागीय अधिकारियों के साथ गांव पहुंच गए। और मामले की जांच शुरु कर दी। एसपी के आदेश पर ठेकेदार दानवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं जिले की सभी शराब की दुकानों पर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। वहीं, मामले की जांच के लिए कमिश्नर, आईजी अयोध्या और आयुक्त आबकारी विभाग की जांच समिति बनाई गई है। समिति अगले 48 घंटे में जांच रिपोर्ट देगी।