राममंदिर निर्माण के साथ ही रामलला का चढ़ावा भी चार गुना बढ़ गया है। पहले रामलला के चढ़ावे की गिनती महीने में दो बार होती थी, वहीं अब रोजाना गिनती करनी पड़ती है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, रामलला को तीन साल में अब तक करीब 5500 करोड़ का दान मिल चुका है। हर माह विभिन्न माध्यमों से भक्तों की ओर से करीब एक करोड़ का निधि समर्पण किया जा रहा है।
Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए आ रहा इतना दान मशीन से हो रही गिनती, लगाए गए 10 कर्मचारी
उन्होंने बताया कि राममंदिर निर्माण से पहले रामलला को हर माह करीब 15 लाख का चढ़ावा आता था। मंदिर के हक में फैसला आने के बाद चढ़ावा दो गुना बढ़ गया। वहीं जब से मंदिर निर्माण शुरू हुआ तब से चढ़ावे में चार गुना की वृद्धि हो गई है। रामलला को इतना चढ़ावा आ रहा है कि मैनुअल गिनती संभव ही नहीं है, इसलिए दो मशीन की सहायता से गिनती की जाती है। फुटकर गिनने के लिए 10 कर्मचारी भी लगाए गए हैं।
लॉकडाउन में भी नहीं रुका दान का सिलसिला
प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि रामभक्तों की आस्था का आलम यह है कि कोरोना महामारी के चलते जब देश में लॉकडाउन घोषित था। तब भी राममंदिर निर्माण के लिए दान का सिलसिला नहीं रुका। अप्रैल व मई 2020 में 4.60 करोड़ रुपये का दान राममंदिर को मिला था। लॉकडाउन के बाद से लगातार दान का सिलसिला तेज ही होता आ रहा है।
मंदिर के लिए अब तक मिला बड़ा दान
11 करोड़- मोरारी बापू
08 करोड़- पटना महावीर मंदिर
01 करोड़- शिवसेना, उद्धव ठाकरे
01 करोड़- सियाराम, संघ कार्यकर्ता
01 करोड़- चैतन्य सेवा ट्रस्ट मुंबई