{"_id":"605354198ebc3e8d30545a18","slug":"bhojpuri-artist-khesari-lal-has-been-sued-for-threatening-and-indecency-of-the-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल पर डायरेक्टर को धमकाने व अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल पर डायरेक्टर को धमकाने व अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज
Thu, 18 Mar 2021 06:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी कलाकार शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के खिलाफ धमकी व अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। इस पर लखनऊ में गुडंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर राजकुमार पांडेय हैं। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के मुताबिक, मूलरूप से गोंडा निवासी राजकुमार आर पांडेय शिववीर सेक्टर-8 चारकोप कांदेवली बेस्ट मुंबई बरिहान में रहते हैं। राजकुमार के मुताबिक, उनका बेटा भी भोजपुरी फिल्मों में 12 साल की उम्र से काम कर रहा है। उसकी फिल्म की शूटिंग फरवरी व मार्च में गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब में चल रही थी। इस दौरान खेसारी लाल यादव के सहयोगी अखिलेश पांडेय उर्फ अखिलेश कश्यप, अर्जुन यादव आर्या और महबूब खान ने उनके खिलाफ साजिश रचकर सोशल मीडिया पर कई अश्लील व अभद्र टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर धमकी मिलने लगी।
वीडियो कॉलिंग कर देता था गालियां
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari_yadav
आरोप है कि खेसारी लाल यादव व उसके सहयोगी डायरेक्टर राजकुमार पांडेय व उनके बेटे प्रदीप उर्फ चिंटू के मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग व सोशल प्लेटफार्म के जरिए लाइव आकर गालियां देते थे। दोनों की हत्या करवाने की धमकी देते थे। उनकी बेटियों व परिवार की महिलाओं को अगवा कर लिया जाएगा। यह वाक्या कई बार हुआ। राजकुमार के मुताबिक, वे अब तक 45 से 50 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। बेटा प्रदीप 50 से अधिक फिल्मों में लीड रोल कर चुका है। इसी बात का ईर्ष्या खेसारी लाल को है। वह अपने सहयोगियों अखिलेश पांडेय, अर्जुन यादव और महबूब के साथ मिलकर उनको धमकियां देते हैं।
पूरी रात आते रहे धमकी भरे कॉल
खेसारी लाल यादव
- फोटो : screengrab from youtube
राजकुमार के मुताबिक, फरवरी में लखनऊ में उनके बेटे की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान उनका और बेटे प्रदीप का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 27 फरवरी को कुछ अंजान नंबर से कॉल आने शुरू हुए। इसमें उन लोगों को लगातार धमकी दी जाने लगी। राजकुमार के मुताबिक, दो घंटे में 100 से अधिक कॉल आए। परेशान होकर उन्होंने मोबाइल पर अंजान नंबरों को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी कॉल आते रहे। कई लोगों ने अभद्र व आपत्तिजनक शब्दों में मेसेज भी किया। इसमें परिवार की महिलाओं को अगवा करने व उनके साथ दुष्कर्म करने की भी धमकी थी। साथ ही पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। आरोप है कि दो साल पहले भी खेसारी लाल ने यह काम किया था। तब इंडस्ट्री के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी
सलमान खान और खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार का आरोप है कि खेसारी लाल यादव ने कई नंबरों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी की थी। इसके लिए फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्वीटर के जरिए सैकड़ों लोगों ने धमकियां दीं। इसका स्क्रीन शॉट पुलिस को उपलब्ध कराया गया था। जिन मोबाइल नंबरों से धमकी दी गई, उसमें खेसारी लाल यादव, अर्जुन यादव, अखिलेश पांडेय व महबूब का मोबाइल नंबर भी शामिल हैं। जिसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
करने जा रहे थे खुदकुशी, लोगों ने समझाया
खेसारी लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
लगातार सोशल मीडिया व मोबाइल पर धमकी मिलने से राजकुमार परेशान हो गए थे। वे खुदकुशी करने जा रहे थे। जब परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में काफी तनाव हो गया था। कई परिचितों ने उनको कानून का सहारा लेने की राय दी। इसके बाद उन्होंने गुडंबा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर जांच की। इसके बाद बुधवार देर रात को शत्रुघ्न उर्फ खेसारी लाल यादव, अर्जुन यादव आर्या, अखिलेश पांडेय उर्फ अखिलेश कश्यप और महबूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।