लखनऊ के महानगर रामलीला में इस बार भगवान राम का किरदार 11वीं की छात्रा अपूर्वा निभाएगी। अपूर्वा ने पिछले साल सीता का किरदार निभाया था। राम का किरदार निभाने वाले धैर्य पांडे ने बीटेक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहर में दाखिला ले लिया, जिसके कारण रामलीला समिति ने इस बार सीता के किरदार को प्रमोट करके उन्हें ही भगवान राम का किरदार निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सीता का किरदार यशी निभाएंगी। समिति की अनूठी पहल के तहत अपूर्वा के अलावा अन्य बेटियां को भी रामलीला के अन्य बड़े पात्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
{"_id":"5d789ae88ebc3e017b4be802","slug":"beti-apoorva-will-play-the-role-of-ram-in-mahanagar-ramleela-of-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनूठी पहल : लखनऊ की रामलीला में अब ‘बेटी’ निभाएगी ‘राम’ का किरदार, बढ़ेगा बेटियों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी पहल : लखनऊ की रामलीला में अब ‘बेटी’ निभाएगी ‘राम’ का किरदार, बढ़ेगा बेटियों का हौसला
Wed, 11 Sep 2019 03:42 PM IST
ishwar ashish
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Sep 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
महानगर रामलीला के मंच पर राम का किरदार निभाने वाली अपूर्वा संग अन्य पात्र रिहर्सल करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
महानगर रामलीला के मंच पर रिहर्सल करते हुए पात्र
- फोटो : अमर उजाला
लीला तीन अक्तूबर से शुरू होगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। मंचन का निर्देशन कर रहे पीयूष पांडे ने बताया कि 54वें साल में प्रवेश कर रही रामलीला को एक दिन और बढ़ाया गया है। इस बार छह की बजाए सात दिन रामलीला होगी। सातवें दिन भरत मिलाप, राम दरबार आदि प्रसंग और अन्य आयोजन होंगे।
महानगर रामलीला के मंच पर रिहर्सल करते हुए पात्र
- फोटो : अमर उजाला
अपूर्वा ने शुरू किया रिहर्सल
‘क्यों करते हो क्रोध मुनि जी क्या है दोष हमारा, जनक राज ने सभा मध्यम में जोर से यही पुकारा, सब राजे उपहास योग्य हैं धनुष न किसी ने उबारा, तब गुरु हमको आयुष दीन्हीं कहा ये काम तुम्हारा, छूवत ही टूट गया ये सरासन बीत गया था सारा...’। 11वीं की छात्रा अपूर्वा इन दिनों भगवान राम के ये संवाद याद कर रही हैं। इसके अलावा अपूर्वा भगवान राम के शांत स्वभाव को अपने में ढालने की कोशिश में भी जुटी है।

सृष्टि बनेगी लक्ष्मण
रामलीला के सह निर्देशक, मीडिया प्रभारी महेंद्र पंत ने बताया कि लक्ष्मण का किरदार सृष्टि देवड़ी, भरत का किरदार यशी पांडे, शत्रुघभन का किरदार फाल्गुनी निभाएंगी। सीता माता का किरदार यशी निभाएंगी। बाकी प्रमुख पुरुष किरदार पुरुष पात्र ही निभाएंगे।

ऐसे ही तो बढ़ेंगी हमारी बेटियां
समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे, महामंत्री हेमपंत ने बताया कि देश में पढ़े बेटियां, बढें बेटियां का जोर है। ऐसे में अगर बेटियों को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है तो क्यों न उन्हें हम बड़े किरदार, बड़ी जिम्मेदारी के लिये अभी से ही तैयार करें। भारतीय संस्कृति में राम पूज्य हैं, ऐसे में अगर एक बेटी राम बनेगी तो और बेटियों का हौसला बढ़ेगा। नगर की कुछेक रामलीलाओं में बेटियां किरदार निभाती हैं, लेकिन बड़े मंच पर सीता का किरदार निभा रही बेटी राम का किरदार निभायेगी, ऐसा लोग पहली बार देखेंगे। राम ही नहीं लक्ष्मण का किरदार भी बेटी ही निभाएगी, क्योंकि लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कार्तिकेय की उच्च शिक्षा शुरू हो चुकी है, उन्होंने बीएससी में दाखिला लिया है। ऐसे में उस किरदार को भी सृष्टि से बदला गया है।