फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर अकेली थी बीडीएस की छात्रा, घर पहुंचे फूफा ने अंदर झांका तो नजारा देख रह गए सन्न

Fri, 14 Jun 2019 02:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 14 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
BDS student died in lucknow
प्रिया सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लखनऊ में कैंट क्षेत्र में बीडीएस की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाहर से बंद कमरे में मंगलवार सुबह तख्त पर उसका शव मिला। छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा कसा था और उसके गले पर निशान भी हैं। चार दिन से घर में अकेली छात्रा का हाल पूछने गए फूफा ने नजारा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस फिलहाल यह गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि हत्या कर शव लटकाने की कोशिश की गई या घर आए परिचित ने फंदे से शव उतारा। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने डॉग स्क्वाॅयड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर तहकीकात शुरू की और मोबाइल फोन के कॉल डिटेल मंगाए गए हैं।

BDS student died in lucknow
हत्या - फोटो : amar ujala

क्षेत्राधिकारी कैंट तनु उपाध्याय ने बताया कि मोहल्ला विजयनगर निलमथा निवासी बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा प्रिया सिंह (25) का शव बाहर से बंद कमरे में तख्त पर पड़ा मिला। प्रिया के पिता प्रकाश सिंह 7 जून को पत्नी रेनू सिंह के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बिहार के गोपालगंज स्थित मूलनिवास गए थे। बीबीडी में बीडीएस की छात्रा प्रिया रोजाना की तरह सोमवार शाम कॉलेज से लौटी थी। पड़ोस में रहने वाले प्रिया के फूफा सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार संजय सिंह ने प्रिया को जगाने के इरादे से मंगलवार सुबह 7 बजे फोन किया।

BDS student died in lucknow
हत्या - फोटो : amar ujala

कॉल रिसीव न होने पर उसके घर पहुंचे। मुख्यद्वार खुला था, जबकि प्रिया के कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडा लगा था। दरवाजा खोला तो तख्त पर प्रिया का शव पड़ा था। छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा कसा नजर आया। इस पर संजय ने पुलिस को फोन किया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान व उपनिरीक्षक धर्मचंद्र मौर्या मौके पर पहुंचे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
BDS student died in lucknow
हत्या - फोटो : amar ujala

100 मी. तक गया खोजी कुत्ता
मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने घर पर आवागमन रोककर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉएड बुलाया। दस्ते ने कमरे के कुंडे, मोबाइल फोन व अन्य स्थानों से अंगुलियों की छाप उतारी। वहीं कमरे की गंध सूंघकर घर से निकले खोजी कुत्ते ने गली से मुख्य मार्ग की तरफ दौड़ लगाई। सौ मीटर चक्कर काटने के बाद लौट आया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के लिए पत्र लिखा है। इस बीच कॉल डिटेल व अन्य बिंदुओं पर तहकीकात जारी है।

विज्ञापन
BDS student died in lucknow
हत्या - फोटो : amar ujala

पांच मोबाइल फोन, एक फोन कूंचा गया, दूसरे से डिटेल-डाटा डिलीट
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमरे में पांच मोबाइल फोन मिले। इनमें दो फोन प्रिया के और एक फोन उसकी मां रेनू का था, जबकि दो अन्य मोबाइल फोन की पहचान नहीं हो सकी। एक मोबाइल फोन कूंचा गया था। प्रिया के मोबाइल से कॉल डिटेल व डॉटा डिलीट किया गया था। घर का सामान व्यवस्थित नजर आया। प्रकाश सिंह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने किसी रंजिश से इनकार करते हुए बताया कि इकलौती बेटी प्रिया का अच्छी तरह ख्याल रखते थे। पढ़ाई पर ध्यान देने वाली प्रिया को कोई तनाव नहीं था।  


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed