फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल दहलाने वाली तस्वीरें: चिल्लाया चालक...लहराई बस और पलभर में सड़क पर बिखर गईं लाशें; शिक्षक ने सुनाई दास्तां

Wed, 03 Apr 2024 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
Barabanki Bus Accident News teacher told story of accident see Photos
Barabanki Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। सरकारी स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर से लेकर लौट रही एक बस बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गई। देवा कोतवाली इलाके में हुए इस हादसे में तीन छात्राएं और बस मालिक के बेटे की मौत हो गई, जबकि छह शिक्षक समेत 15 घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बस में 42 बच्चे सवार थे जिसमें तीन की मौत हो गई। दो गंभीर बच्चों को लखनऊ रेफर किया गया है। तीन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 34 बच्चों का सीएचसी देवा में इलाज चल रहा है।
Barabanki Bus Accident News teacher told story of accident see Photos
घायल बच्चे बेहद सहमे हुए थे। - फोटो : amar ujala
शिक्षक ने सुनाई हादसे की दास्तां
बस में कुल 42 बच्चे और छह शिक्षक सवार थे। बस का मालिक सूफियान ही परिचालक के रूप में मौजूद था। सलारपुर के पास स्थित आदर्श कॉलेज के पास बस पहुंची ही थी कि चालक चिल्लाया... हम लोगों का ध्यान उधर गया था ही था कि बस तेजी से लहराई और फिर ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो..। यह बताते हुए बस में सवार घायल सहायक अध्यापक दीपक यादव कराह रहे थे। हादसे के बाद बच्चे इतनी दहशत में थे कि हांफ रहे थे। छहों शिक्षकों में सभी को हल्की फुल्की चोटें आई थी। लेकिन दीपक की रीढ़ व कमर में बहुत दर्द हो रहा था। लेकिन तीन बच्चों के शव देखकर वह अपनी पीड़ा भूल रहे थे। 

 
Barabanki Bus Accident News teacher told story of accident see Photos
बस में 40 बच्चे सवार थे। - फोटो : amar ujala
टीम को संभालने वाली तीनों सहेलियां नहीं रही
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बस में सूरतगंज के हरक्का कंपोजिट विद्यालय के कक्षा आठ के करीब 37 बच्चे व पांच बच्चे प्राथमिक विद्यालय के थे। कामिनी, हिमांशी व शुभी से तीन छात्राएं ही इन सभी बच्चों में सबसे अधिक सक्रिय थी। इसलिए शैक्षिक भ्रमण करने गई टीम की देखरेख की जिम्मेदारी इन्ही पर थी। बाकायदा तीनों बच्चियां हाथ में तिरंगा लिए यात्रा के दौरान सभी बच्चों का उत्साह बढ़ा रही थी। बताते है कि ये तीनों सहेलियां बस में किनारे की ओर सवार थी। जब बस पलटी तो सबसे अधिक चोट इनको ही आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Barabanki Bus Accident News teacher told story of accident see Photos
शुभी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मंगलवार को सूरतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का से 40 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए एक निजी बस से लखनऊ के चिड़ियाघर ले जाया गया था। बच्चों की देखरेख में छह अध्यापक भी गए थे। शाम करीब साढे़ चार बजे बस बच्चों को लेकर सूरतगंज लौट रही थी। 

 
विज्ञापन
Barabanki Bus Accident News teacher told story of accident see Photos
कामिनी देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब पौने छह बजे देवा फतेहपुर मार्ग सलारपुर गांव के पास आदर्श कॉलेज के सामने बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बस ने बाइक को टक्कर मारी और लहराते हुए सड़क के करीब 60 फिट तक घिसटती चली गई और फिर पलट गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगो ने बच्चों को बस से निकालना शुरू किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed