किसी भी सड़क या हाइवे पर अचानक ब्रेक लगाने से अक्सर गाड़ी स्लिप कर जाती है और वह दुर्घटना का कारण बनती है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के बीटेक छात्रों ने लोगों को इससे बचाने के लिए चार पहिया गाड़ियों के लिए ‘फोर व्हील स्टेयिरिंग मैकेनिज्म’ विकसित किया है।
2 of 5
एल्युमिनियम रॉड
- फोटो : amarujala
बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अचिन्त्य प्रताप शाही ने बताया कि आम तौर पर चार पहिया गाड़ी के आगे के सिर्फ दो पहिए ही घूमते हैं। हमने एल सेप के एल्युमिनियम रॉड के माध्यम से चक्कों और मॉडल को विकसित किया है। इसमें टायर और स्टेयरिंग लगाई है। इससे गाड़ी आसानी से यू टर्न ले सकती है।
3 of 5
बीटेक स्टूडेंट्स
- फोटो : amarujala
जिसके जरिए गाड़ी को आसानी से कहीं भी रोकने के साथ मोड़ा भी जा सकेगा। बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र अचिन्त्य प्रताप शाही ने बताया कि आम तौर पर चार पहिया गाड़ी के आगे के सिर्फ दो पहिए ही घूमते हैं। हमने एल सेप के एल्युमिनियम रॉड के माध्यम से चक्कों और मॉडल को विकसित किया है। इसमें टायर और स्टीयरिंग लगाई है। इससे गाड़ी आसानी से यू टर्न ले सकती है। किसी सड़क पर अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी स्लिप नहीं करेगी, उसका बैलेंस बना रहेगा इसमें किसी भी गाड़ी के चारों पहिए आसानी से घूमेंगे।
4 of 5
एल्युमिनियम रॉड
- फोटो : amarujala
इनके लगाने से पार्किंग आदि में गाड़ी को बार-बार मोड़ना और पीछे नहीं करना पड़ेगा। इसे बनाने में लगभग साढ़े तीन हजार रुपये का खर्च आया है।
5 of 5
बीटेक स्टूडेंट्स
- फोटो : amarujala
इस इनोमवेशन को पूरा करने में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र नमित द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, एकांश त्रिपाठी, दिलीप कुमार भी शामिल रहे हैं।