मोहनलालगंज लोकसभा सीट के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर ने तीन मार्च को हुए गोलीकांड पर एक वीडियो बयान जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में आयुष ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई है। उसकी पत्नी ने पहले उसे हनीट्रैप के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसी ने गोली चलवाने की साजिश रची थी।
आयुष ने कहा कि घर वालों का विरोध करके जिससे उसने शादी की उसी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। सात माह पहले मेरी उससे मुलाकात हो गई। उसके अगले दिन हम दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद वह शादी का दबाव बनाने लगी। मैं उसके प्यार में पागल हो गया। अपने माता-पिता की बात माननी भी बंद कर दी और उनकी मर्जी के बगैर मैंने शादी की।
3 of 6
अंकिता, आयुष किशोर व कौशल किशोर।
- फोटो : amar ujala
पत्नी के कहने पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर पिता को दी थी आत्महत्या की धमकी
आयुष ने कहा कि पत्नी के कहने पर ही मैं बीते दिनों एक रेलवे ट्रैक पर बैठा था। वहां पर पत्नी के दबाव बनाने पर ही पिता को वीडियो काल किया और आत्महत्या करने की धमकी दी। पत्नी मुझ पर दबाव बना रही थी कि घर वालों से रुपये ऐंठू। मैंने पत्नी और उसके घर वालों का पेट पाला। उनके सारे खर्च उठाए और जब मेरे पास रुपये नहीं बचे तो वह मुझ पर घर वालों से रुपये ऐंठने का दबाव बनाने लगी।
आयुष ने बताया कि उसने अपने पहले पति को भी अभी तक नहीं छोड़ा है। मेरे माता-पिता बहुत अच्छे हैं। वह मुझे माफ कर दें। मैं पत्नी के बहकावे में आ गया था। पत्नी की असलियत अगर किसी को पता करनी हो तो वह उसके गांव और घर पर जाकर पता कर ले। शादी के बाद पत्नी ने कभी मंगलसूत्र नहीं पहना उसने कभी भी सिंदूर नहीं लगाया।
मैं आ रहा हूं सरेंडर करने, पत्नी को सामने बैठाकर पुलिस करे पूछताछ
आयुष ने वीडियो के जरिए कहा कि वह सरेंडर करने लखनऊ आ रहा है। वह चाहता है कि पुलिस पत्नी को उसके सामने बैठाकर पूछताछ करे। जिससे सारी स्थितियां साफ हो जाएंगी। दो मार्च को मेरी हत्या की कोशिश की गई। मैंने अपने ऊपर गोली नहीं चलवाई क्योंकि मैं जानता हूं कि अगर गोली चलवाता और जरा सी चूक हो जाती तो जान जा सकती थी।