{"_id":"5dc63b198ebc3e5afc2f0583","slug":"ayodhya-verdict-security-tightened-in-ayodhya-before-verdict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Verdict: अयोध्या में सुबह का आंखों देखा हाल, कड़ी सुरक्षा में रामलला के दर पहुंचे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Verdict: अयोध्या में सुबह का आंखों देखा हाल, कड़ी सुरक्षा में रामलला के दर पहुंचे भक्त
Sat, 09 Nov 2019 09:39 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Nov 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
फैसले से पहले का हाल
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। अयोध्या में 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से चप्प-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में किसी भी तरह के वाहन के घुसने पर रोक है। हनुमानगढ़ी में आम दिनों की तरह माहौल है। सुबह 4:00 बजे आरती हुई। 8:00 बजे के आसपास की दुकानें भी खुल गई। भक्तों का आना-जाना भी सामान्य दिनों की तरह रहा, लेकिन संख्या काफी कम है।
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
लगातार जनपद में सौहार्द की अपील हो रही है। दोनों समुदायों के लोग आम जनमानस से अपील कर रहे हैं। फैसला कुछ भी हो, लेकिन आपसी सौहार्द और प्रेम भाईचारा बना रहे। जिला प्रशासन भी लगातार कर रहा लोगों से अपील कर रहा है। पक्षकार व सभी धर्मों के धर्मगुरु साधु संत भी कर रहे सौहार्द की अपील कर रहे हैं।
Ayodhya Case Verdict 2019: सुप्रीम कोर्ट के पांच जज जो आज अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला
Ayodhya Case Verdict 2019: सुप्रीम कोर्ट के पांच जज जो आज अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में बंद पड़ी मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, डीजीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसे लेकर सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। अयोध्या समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सारे इंतजाम चौकस रखने को कहा गया है और सभी जिलों में किसी तरह की अप्रिय घटना न होने देने की ताकीद की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
तैयारियों के तहत अयोध्या के आस-पास भी पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। इसे रिजर्व फोर्स के तौर पर रखा गया है जिसे आपात दशा में बुलाया जाएगा। हालात न बिगड़ने देने के लिए सोशल मीडिया पर खास ध्यान रखा जा रहा है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि तैयारियों के तहत अब तक पांच सौ से अधिक को गिरफ्तार किया जा चुका है और दस हजार से अधिक को पाबंद किया गया है।