फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामजन्मभूमि परिसर में मिले मंदिर के अवशेष, शिवलिंग और खंडित मूर्तियां, देखें तस्वीरें

Thu, 21 May 2020 01:16 PM IST
शाहरुख खान नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News in Hindi ayodhya ram mandir Shivling figure fragmented sculptures and Remnants of temple found in Ayodhya during Leveling of land see photos
रामजन्मभूमि परिसर में मिले मंदिर के अवशेष - फोटो : अमर उजाला
रामजन्मभूमि परिसर में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए समतलीकरण का कार्य जारी है। इसी दौरान की जा रही खुदाई में मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए हैं। रामजन्मभूमि परिसर के पुराने गर्भगृह स्थल के समतलीकरण का कार्य श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में 11 मई से चल रहा है। 

Ayodhya Ram Mandir News in Hindi ayodhya ram mandir Shivling figure fragmented sculptures and Remnants of temple found in Ayodhya during Leveling of land see photos
खुदाई में मिले अवशेष - फोटो : नितिन मिश्र
समतलीकरण के कार्य में अब तक खुदाई के दौरान मंदिर के अवशेष सहित विभिन्न कलाकृतियां, आमलक व विभिन्न प्रकार के पत्थर मिले हैं। इनमें  देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प, कलश और शिवलिंग भी शामिल हैं। 

Ayodhya Ram Mandir News in Hindi ayodhya ram mandir Shivling figure fragmented sculptures and Remnants of temple found in Ayodhya during Leveling of land see photos
खुदाई में मिले अवशेष - फोटो : अमर उजाला
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में भावी मंदिर के निर्माण के लिए भूमि के समतलीकरण एवं पुराने गैंग-वे को हटाने का काम जारी है। कोरोना महामारी के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करते हुए मशीनों का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, मास्क समेत अन्य सभी सुरक्षा उपायों का प्रयोग किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News in Hindi ayodhya ram mandir Shivling figure fragmented sculptures and Remnants of temple found in Ayodhya during Leveling of land see photos
खुदाई में मिले अवशेष - फोटो : अमर उजाला
इस कार्य में तीन जेसीबी, एक क्रेन, दो ट्रैक्टर व दस मजदूर लगे हैं। जेसीबी के जरिए गर्भगृह के चारों तरफ के मलबे को हटाया जा रहा है। इसी प्रकार दर्शन मार्ग पर दर्शनार्थियों के लिए बनाए गए गैंग-वे की बैरीकेडिंग को हटाने का भी काम जारी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि चरणबद्घ तरीके से काम को अंजाम दिया जा रहा है। ट्रस्ट की अगली बैठक व भूमि पूजन का निर्णय देश की परिस्थिति पर निर्भर है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News in Hindi ayodhya ram mandir Shivling figure fragmented sculptures and Remnants of temple found in Ayodhya during Leveling of land see photos
खुदाई में मिले अवशेष - फोटो : अमर उजाला
समतलीकरण में मिले ये पुरावशेष
रामलला के पुराने गर्भगृह का समतलीकरण प्रारंभ है। 11 मई से प्रारंभ समतलीकरण कार्य में विभिन्न प्रकार के पुरातात्विक अवशेष प्राप्त हो रहे हैं। खुदाई के दौरान अब तक देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प, कलश, आमलक, दोरजाम्ब, विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां, मेहराब के पत्थर, 7 ब्लैक टच स्टोन के स्तंभ, 8 रेड सैंड स्टोन के स्तंभ, 5 फीट आकार की नक्काशी युक्त शिवलिंग की आकृति आदि पुरातात्विक वस्तुएं प्राप्त हुईं हैं। इन पुरातात्विक वस्तुओं को ट्रस्ट द्वारा संरक्षित किए जाने की भी योजना बन रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed