{"_id":"5f13c34d8eb96e7d3175d376","slug":"ayodhya-ram-mandir-model-changed-now-five-domes-height-will-be-161-feet-grand-ram-temple-of-ayodhya-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब तीन की जगह होंगे पांच गुंबद, 161 फीट होगी ऊंचाई, ऐसा होगा अयोध्या का भव्य राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन की जगह होंगे पांच गुंबद, 161 फीट होगी ऊंचाई, ऐसा होगा अयोध्या का भव्य राम मंदिर
Sun, 19 Jul 2020 09:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या में शनिवार को हुई पहली बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए 3 या 5 अगस्त को भूमिपूजन कराने पर सहमति बनी। इन तारीखों पर भूमिपूजन कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेजने का फैसला हुआ। इस आग्रह पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा।
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, संतों की ओर से हो रही मंदिर के विस्तार की मांग को भी ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया। तय किया गया कि मंदिर का मॉडल तो विहिप का ही रहेगा, मगर भव्यता देने के लिए डिजाइन का विस्तार किया जाएगा। अब मंदिर में तीन की जगह पांच गुंबद होंगे। इससे उसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ जाएगी।
अयोध्या में राम मंदिर की प्रस्तावित संरचना
- फोटो : अमर उजाला
राममंदिर के भूमिपूजन के लिए पीएम मोदी से स्वयं ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने न्यौता दिया है। उन्होंने कहा है कि भूमिपूजन की तारीख हमने तय करके न्यौता दिया है। अब कोरोना महामारी और देश व समाज की परिस्थिति को देखकर प्रधानमंत्री कार्यालय तारीख तय करेगा और उसी दिन भूमिपूजन होगा। वहां से प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे का कार्यक्रम जारी होने पर उसे सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर
मंदिर की ऊंचाई अब 161 फीट होगी
ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि फरवरी में पीएम ने अयोध्या आने की इच्छा जताई थी, लेकिन कोरोना के कारण देरी हुई। अब प्रधानमंत्री को उनकी सुविधानुसार तारीख तय करके अयोध्या आकर मंदिर के गर्भगृह में भूमिपूजन का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के डिजाइन में विस्तार से उसकी ऊंचाई 128 फीट से बढ़कर 161 फीट हो जाएगी। गुंबद भी तीन से बढ़ाकर पांच किऐ जाने से मंदिर और बड़ा और भव्य हो जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सीमित लोगों को बुलाने का भी निर्णय हुआ है।

सर्किट हाउस में चल रही बैठक
- फोटो : अमर उजाला
निर्माण के लिए 10 करोड़ परिवार देंगे दान
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि चंद्रकांत सोमपुरा की टीम ही राममंदिर का निर्माण करेगी। सोमनाथ मंदिर को भी इन्हीं लोगों ने बनाया है। मंदिर निर्माण में पैसे कि कमी नहीं होगी। इसके लिए 10 करोड़ परिवार दान देंगे।