फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे की पत्नी को सताया लखनऊ वाला घर गिराए जाने का डर, जमा करना होगा नक्शा

Sat, 18 Jul 2020 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Jul 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey wife reached LDA office to inquire about action on her house
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड के हत्यारोपी मृतक विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने एलडीए से अपने इंद्रलोक कालोनी स्थित मकान पर चल रही कार्रवाई की जानकारी ली है। वह अपने बेटे के साथ एलडीए के गोमतीनगर स्थित कार्यालय पहुंची थी। मकान के अवैध निर्माण होने की पिछले सप्ताह नोटिस होने के बाद अब प्रवर्तन कोर्ट में सुनवाई चल रही है।


 
kanpur encounter Vikas Dubey wife reached LDA office to inquire about action on her house
दादी के पास पहुंचा विकास दुबे का बेटा - फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन जोन के अधिशासी अभियंता क मलजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भवन 424 जे की मालिक रिचा दुबे एलडीए में आकर मिली। उसने अपने मकान पर चल रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्हें बता दिया गया है कि प्रवर्तन कोर्ट में सुनवाई के समय भवन के लिए स्वीकृत कराए गए मानचित्र की प्रति के अलावा अन्य साक्ष्य उपलब्ध करा दें। भवन पर फैसला विहित प्राधिकारी को ही लेना है।
 
kanpur encounter Vikas Dubey wife reached LDA office to inquire about action on her house
विकास दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 2-3 जुलाई की रात को कुख्यात विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। हमले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने विकास दुबे का किलेनुमा मकान जमींदोज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey wife reached LDA office to inquire about action on her house
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
जिस जेसीबी को रास्ते में खड़ा कर पुलिस वालों को जाल में फंसाया गया था, उसी जेसीबी से पांच जुलाई को करीब 10 घंटे की कार्रवाई के बाद मकान का कोना-कोना ढहा दिया गया। दीवारों पर कांटेदार तार थे। यानी सुरक्षा फूलप्रूफ। पुलिस ने पांच जलाई की सुबह करीब 10 बजे से उसके मकान पर जेसीबी चलवानी शुरू की। 
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey wife reached LDA office to inquire about action on her house
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
पहले भीतर का हिस्सा गिराया गया और फिर जेल की तरह बनी दीवारें तोड़ी गईं। पुराना घर ढहाने के बाद नया बना मकान भी नेस्तनाबूद कर दिया गया। पीछे का कुछ हिस्सा बाकी है। मलबा हटवाने के बाद इसे भी तोड़ा जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed