फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के तीन उत्तम मुहूर्त, इस लग्न में घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा करना श्रेष्ठ

Mon, 02 Nov 2020 11:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Nov 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
auspicious time for lakshmi-ganesh pujan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस बार दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए दोपहर से रात तक तीन उत्तम मुहूर्त मिल रहे हैं। प्रतिष्ठानों, घर और निशा पूजन के लिए अलग-अलग मुहूर्त हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक सबसे शुभ मुहूर्त शाम को स्थिर वृष लग्न में 5:16 बजे से 7:13 बजे के बीच मिलेगा। 



 
auspicious time for lakshmi-ganesh pujan
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप शास्त्री ने बताया कि 14 नवंबर की दोपहर 1:49 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। उसके बाद से अमावस्या लग जाएगी, जो अगले दिन सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। दीपावली के दिन शनिवार को लक्ष्मी-गणेश और कुबेर पूजन के लिए शाम को स्थिर वृष लग्न में 5:16 बजे से रात 7:13 बजे तक दीपावली पूजा का सबसे शुभ उत्तम मुहूर्त रहेगा।
auspicious time for lakshmi-ganesh pujan
- फोटो : अमर उजाला
इसी लग्न में घरों में गृहस्थ और प्रतिष्ठानों में व्यापारियों का पूजन करना उत्तम रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12:37 बजे से दोपहर 2:09 बजे तक स्थिर कुंभ लग्न में भी पूजन किया जा सकेगा। इसके अलावा देर रात स्थिर सिंह लग्न में भी महानिशा पूजन मुहूर्त मिलेगा। देर रात 11:44 बजे से 1:58 बजे तक भी महालक्ष्मी का पूजन कर सकते हैं। शाम को गोधूलि बेला (सूर्यास्त से 24 मिनट पहले और बाद तक) में भी पूजन का शुभ मुहूर्त हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
auspicious time for lakshmi-ganesh pujan
- फोटो : अमर उजाला
घर को सुगंध से भरें
आचार्य ने बताया कि दीपावली पर चंद्रमा-सूर्य योग के चलते महालक्ष्मी रात्रि विचरण करने पृथ्वी पर आती है। पूजन, आराधना वाले घर-घर में विचरण करती हैं। उन्हें जिस घर या प्रतिष्ठान में सफाई, स्वच्छता, दीपमाला, दीपमालिका और सुगंधियां (उत्तम महक) मिलती हैं, वे वहीं निवास कर लेती हैं। इसलिए इस दिन घर को रोशनी और सुगंधियों से पूर्ण करना चाहिए। 

 
विज्ञापन
auspicious time for lakshmi-ganesh pujan
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के मुहूर्त
दोपहर में 12:37 बजे से 2:09 बजे तक
शाम को 5:16 बजे से 7:13 बजे तक
रात में 11:44 बजे से 1:58 बजे तक
गोधूलि बेला में भी पूजन करना उत्तम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed