लखनऊ में इस बार बड़े मंगल संग सहालग की भी धूम रहेगी। दो माह में पड़ने वाले बड़े मंगल और विवाह की तारीख जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
अरसे बाद ज्येष्ट माह में पड़ रहे अधिक मास पर इस बार 59 दिनों में 9 बड़े मंगल मिलेंगे। 1 मई से 28 जून तक चलने वाले दो ज्येष्ठ माह शहर और आसपास के इलाकों में दो माह तक बड़े मंगलों की रौनक रहेगी। मास की शुरुआत भी मंगलवार से होगी।
मास की शुरुआत भी मंगलवार से होगी। मई में पांच, जून में 4 बड़े मंगल पड़ेंगे। बड़े मंगल को लेकर नगर के नामी मंदिरों में अभी से ही केसरीनंदन के शृंगार, चोले, प्रसाद की बुकिंग तेजी से हो रही है।
हनुमान सेतु मंदिर के मुख्य पुजारी भगवान विष्ट ने बताया कि बड़े मंगल पर बिजली, फूलों, प्रसाद आदि की बुकिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा भक्तों के दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन खास इंतजाम कर रहा है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक हर बड़े मंगल पर 70 हजार से एक लाख तक की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।
इस बार अधिक मास का गणित
1-15 मई शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
16- 29 मई अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
30-13 जून अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
14-28 जून शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष