{"_id":"5c345518bdec2256be1eee7d","slug":"police-ki-pathshala-in-navyug-kanya-mahavidyalaya-of-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने एसपी क्राइम से पूछा, पुलिस ही गलत करेगी तो कौन करेगा कार्रवाई, एसपी ने दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने एसपी क्राइम से पूछा, पुलिस ही गलत करेगी तो कौन करेगा कार्रवाई, एसपी ने दिया ये जवाब
Tue, 08 Jan 2019 01:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में एसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने आत्मबल का विकास करें। समाज में पुरुषों की सोच ऐसी हो गई है कि जरूरत के अनुसार कभी वे महिलाओं को देवी मानकर पूजते हैं तो कभी कमजोर महिला कहकर उनका मनोबल तोड़ते हैं। आपको इस मानसिकता से ऊपर उठना होगा और अपनी सफलता की इबारत खुद लिखना होगा। ये बातें सोमवार को ‘अमर उजाला’ के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत नवयुग कन्या महाविद्यालय में एसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस की पाठशाला में कहीं। उन्होंने छात्राओं को मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने की सलाह दी।
पुलिस की पाठशाला
- फोटो : amar ujala
छात्राओं को अपनी कमियों को उजागर करते हुए उन पर जीत हासिल करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि न तो किसी से डरें और न ही किसी भी तरह की बात को छिपाएं। आदमी के व्यक्तित्व को पहचानें और खुद से सवाल कर अपने आत्मबल का विकास करें। छात्रों ने सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, अपराध समेत कई मुद्दों पर उनसे सवाल पूछे। एसोसिएट प्रो. मनमीत कौर सोढी और चौकी प्रभारी शशि त्रिपाठी ने छात्राओं को अपनी सोच बदलने की सीख दी। इस अवसर पर पावर एंजिल बनीं छात्राओं को एसपी क्राइम ने पहचान पत्र सौंपे।
अपेक्षा
- फोटो : amar ujala
पुलिस के खिलाफ कौन करेगा कार्रवाई
अपेक्षा ने पूछा कि आम आदमी कुछ गलत करता है तो उसके लिए पुलिस है, लेकिन पुलिस गलत करती है तो उन पर कौन कार्रवाई करेगा। जवाब में एसपी क्राइम ने कहा कि उन पर भी कार्रवाई पुलिस ही करेगी। थाने का नंबर अपने पास रखें। डायल 100 पर भी फोन कर शिकायत कर सकते हैं।

प्रगति
- फोटो : amar ujala
बाहर निकलने से मना करते हैं घरवाले
प्रगति ने एसपी क्राइम से पूछा कि घरवाले बाहर निकलने पर रोकटोक करते हैं तो क्या करें? जवाब में उन्होंने कहा कि अभिभावक आपको बेहतर समझते हैं। मैं जब छोटा था तो मुझे भी एक समय के बाद बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। मन में विश्वास रखें, सड़क पर आपकी सहायता के लिए पुलिस मौजूद है।

अलीना
- फोटो : amar ujala
पुलिस ऑनलाइन एप क्यों नहीं लॉन्च करती
अलीना ने कहा कि निजी संस्था और कंपनियों द्वारा हम लड़कियों की सहायता के लिए कई अच्छे एप लॉन्च किए गए हैं। पुलिस ऐसे एप क्यों नहीं लॉन्च करती। इस पर एसपी क्राइम ने कहा कि पुलिस भी अपनी कई सेवाएं ऑनलाइन कर रही है। कई एप लॉन्च होने वाले हैं। उस पर रिसर्च चल रही है।