फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और व्यापारी को मारी गोली, दबंगों ने पुलिस चौकी के सामने दौड़ाकर फायर झोंका

Sun, 27 Aug 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
attack on a businessman in aliganj in Lucknow.

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के कपूरथला स्थित पालिका बाजार में शनिवार देर शाम रंजिश को लेकर व्यापार मंडल के नेता ने व्यापारी को दौड़ाकर फायर झोंक दिया। गोली व्यापारी के पैर में जा धंसी। वह औंधे मुंह गिर गया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने जख्मी व्यापारी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है व्यापरियों के दो गुटों में अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार से विवाद चल रहा था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



इसके पहले शुक्रवार को भी शहर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। नाका की गुरुनानक मार्केट में शुक्रवार भरी दोपहरी होटल कारोबारी व शुभम लॉज के मालिक मुकेश मनवानी (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  (लखनऊ में सरेआम व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बवाल-तोड़फोड़, एक गिरफ्तार)

वहीं, अलीगंज में हुई घटना पर पुलिस का कहना है कि मडिय़ांव बसंत बिहार कालोनी निवासी नीरज कौशल की कपूरथला स्थित पालिका बाजार में आरके प्रिटिंग प्रेस के नाम से दुकान है। पीडि़त ने बताया पालिका बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश दुबे ने एलडीए से सांठगांठ करके दस्ते को बुलाकर उसकी दुकान का बढ़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त करा दिया।

इसे लेकर व्यापारी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।  शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे नीरज अपनी दुकान से मलबा हटवा रहा था तभी उमेश अपने साथी रमाकांत संग पहुंचे और गालगलौज करते हुए धक्का मुक्की की। व्यापारी ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। नीरज वहां से भागने लगा तो उमेश ने असलहे से फायर कर दिया।

गोली नीरज के बाए बाएं पैर के घुटने के नीचे हिस्से में जा धसी। वह बाजार में गिर गया। गोली चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। साथी व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन की। व्यापारियों ने जख्मी नीरज को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।

attack on a businessman in aliganj in Lucknow.

पुलिस चौकी के सामने व्यापारी को मारी गोली
पुलिस चौकी के ठीक सामने व्यापारी को गोली मार दी गयी। सरेशाम हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी गायब थे। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।

attack on a businessman in aliganj in Lucknow.

एसीएम की मौजूदगी में ढहाई गई थी अवैध दुकानें
शुक्रवार को अलीगंज के पालिका बाजार में एलडीए टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की थी। इस दौरान नीरज की दुकान को भी तोड़ा गया था।  एलडीए ने केवल तीन दुकानों पर कार्रवाई की और बाकी दुकानों को छोड़ दिया। व्यापारियों ने विरोध भी किया था और एलडीए दस्ते से भिड़ गए थे। व्यापारी दूसरे गुट की अवैध दुकानें ढहाए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस का कहना है दोनों व्यापारी गुटों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने एक दूसरें के खिलाफ कई मामले दर्ज कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
attack on a businessman in aliganj in Lucknow.

इन दुकानों पर एलडीए ने की थी कार्रवाई
अवैध रूप से बनाई गई छह दुकानों को एल डी ए दस्ते ने ए सी एम पंचम की मौजूदगी में तोड़ा था।  तीन स्थायी पक्की दुकानों पर कार्रवाई हुई जबकि तीन अन्य अस्थायी दुकानों पर भी कार्रवाई हुई थी। अस्थायी रूप से सजाई गई लालजी कश्यप की अंडा रोल की दुकान रामानंद यादव की चाय की दुकान रमेश गुप्ता की पूड़ी की दुकान पर कार्रवाई की गई जबकि स्थायी रूप की दुकाने आनंद सोनी की प्रिंटिंग प्रेस, मनोज पाल की पॉलसन बिजनेस पोर्ट राम किसान यादव की यादव भोजनालय की दुकान को तोड़ा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed