फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'एएसपी मुकेश प्रताप के इस महिला से थे संबंध... पत्नी पर दिया था ये दवाब'; नितेश खुदकुशी मामले में नया मोड़

Tue, 05 Aug 2025 02:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Aug 2025 02:37 PM IST
सार

लखनऊ में एएसपी की पत्नी की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। एएसपी मुकेश प्रताप के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। भाई की तहरीर पर महानगर थाने में केस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
ASP wife suicide Case FIR filed against ASP Mukesh Pratap for murder parents siblings are also among  accused
ASP wife suicide Case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह के खिलाफ महानगर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस एएसपी की पत्नी नितेश के भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ है। बुधवार को नितेश का शव लखनऊ पुलिस लाइन स्थित उनके आवास में फंदे से लटका मिला था। एफआईआर में एएसपी के अलावा उनके माता-पिता, भाई और बहन का नाम भी शामिल है।


मूलरूप से फिरोजाबाद के नगला करन सिंह निवासी नितेश के भाई प्रमोद कुमार ने शनिवार रात महानगर थाने में एएसपी और उनके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि नितेश की साजिश के तहत हत्या की गई है। 
ASP wife suicide Case FIR filed against ASP Mukesh Pratap for murder parents siblings are also among  accused
मृतक नितेश सिंह का फाइल फोटो - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
एफआईआर के मुताबिक, नितेश की शादी 30 नवंबर 2012 को मुकेश प्रताप सिंह से हुई थी। मुकेश इटावा के भीमनगर, अजीतनगर के रहने वाले हैं। नितेश के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो जुड़वा हैं। आरोप है कि शादी के कुछ वर्ष बाद ही मुकेश के आशियाना निवासी पूनम से करीबी संबंध हो गए थे। 

 
ASP wife suicide Case FIR filed against ASP Mukesh Pratap for murder parents siblings are also among  accused
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
इस वजह से मुकेश लगातार नितेश को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। इसकी जानकारी नितेश ने प्रमोद और माता-पिता को दी थी। नितेश ने बताया था कि पूनम से उसके पति फोन व मैसेज से बात करते हैं और घर के बाहर मिलते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ASP wife suicide Case FIR filed against ASP Mukesh Pratap for murder parents siblings are also among  accused
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
'बहन को हर बार बच्चों के भविष्य का हवाला देकर समझाया'
प्रमोद ने हर बार बहन को परिवार व बच्चों के भविष्य का हवाला देकर समझा दिया और नितेश को वापस मुकेश के पास भेज दिया। आरोप है कि पूनम के बारे में शिकायत मुकेश के पिता रमेश चंद्र, मां सुधा, भाई अनुभव चंद्रा से की गई, पर उन्होंने आरोपी का ही साथ दिया। 

 
विज्ञापन
ASP wife suicide Case FIR filed against ASP Mukesh Pratap for murder parents siblings are also among  accused
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
इस वजह से नितेश परेशान रहने लगी। आरोपी आए दिन नितेश से मारपीट और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed