फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'तू पागल, तेरा बेटा पागल...', पत्नी से ये बात कहते थे ASP, इस कारण होती थी दंपती में खटपट; महिला ने दी जान

Thu, 31 Jul 2025 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Jul 2025 11:13 AM IST
सार

ASP Wife Suicide In Lucknow: लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी की पत्नी ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। उनका शव पंखे से लटका मिला। मृतक के भाई ने एएसपी पर दूसरी महिला से नजदीकियों का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
ASP wife committed suicide in Lucknow Allegation ASP used to say to his wife you are crazy, your son is crazy
lucknow suicide - फोटो : अमर उजाला
Lucknow Suicide Case: यूपी की राजधानी लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में परिवार के साथ रहती थीं। ट्रांजिट हॉस्टल में ही उनका शव पंखे से लटका मिला। नितेश के भाई फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार और पिता ने एएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, घटना के वक्त एएसपी अपने दफ्तर में थे। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अनन्या और पत्नी नितेश मौजूद थीं। अनन्या शाम चार बजे कमरे से बाहर निकली तो मां को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। 
ASP wife committed suicide in Lucknow Allegation ASP used to say to his wife you are crazy, your son is crazy
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
अनन्या ने फौरन अपने पिता को घटना की जानकारी दी। वहीं, नितेश के भाई और फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया है कि एएसपी की एक महिला से नजदीकियां थीं। 
ASP wife committed suicide in Lucknow Allegation ASP used to say to his wife you are crazy, your son is crazy
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
पति की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान
इसको लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन ने जान दी है। पति से विवाद की वजह से ही नितेश सात माह से मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ASP wife committed suicide in Lucknow Allegation ASP used to say to his wife you are crazy, your son is crazy
मृतक नितेश सिंह का फाइल फोटो - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
आरोप : एएसपी पत्नी से कहते थे...तू पागल, तेरा बेटा पागल...
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश की आत्महत्या के मामले में मायके पक्ष ने साजिशन जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। नितेश के भाई प्रमोद कुमार के मुताबिक, पति की हरकतों की वजह से बहन तनाव में थी। नितेश का 12 वर्ष का बेटा अनिकेत ऑटिज्म पीड़ित है।

विज्ञापन
ASP wife committed suicide in Lucknow Allegation ASP used to say to his wife you are crazy, your son is crazy
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
पुलिस लाइन पहुंचे प्रमोद का आरोप है कि बेटे की बीमारी को लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था। एएसपी अक्सर नितेश से कहते थे कि तू पागल, तेरा बेटा पागल। मंगलवार को भी एएसपी ने यही बात दोहराई, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed