फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा: आस्था और भक्ति के साथ डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य, संतान प्राप्ति और लंबी उम्र की कामना की

Thu, 07 Nov 2024 08:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

छठ पूजा पर्व पर आस्था और भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। संतान प्राप्ति और लंबी उम्र की कामना की। 

विज्ञापन
Arghya was offered to setting sun with faith and devotion On third day of Chhath festival in Lucknow
आस्था और भक्ति के साथ डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पर्व के तीसरे दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं और पुरुष दंडवती परिक्रमा करते हुए घाट पहुंचे। आस्था और भाक्ति के साथ व्रती महिलाओं ने नदी के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं पुरुषों ने भी पूरी श्रद्धा के साथ संतान कामना व लंबी उम्र के लिए छठ का व्रत रखा। 



महिलाओं ने घाट पर बनी सुशोभिता में अलग-अलग प्रकार के फल प्रसाद अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह के समय उगते हुए सूर्य की पूजा के लिए भी तैयारियां की। इस दौरान घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व छठी मइया के भजनों ने लोगों मन मोह लिया।

Arghya was offered to setting sun with faith and devotion On third day of Chhath festival in Lucknow
छठ पूजा की रस्में निभातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मइया के आशीर्वाद से बना घर

बिहार के सीवान की रहने वाली संधना मिश्रा ने बताया कि हमारे पास घर नहीं था। छठी मइया की कृपा से आज उनका खुद का घर है इसके अलावा भी उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई।
 
Arghya was offered to setting sun with faith and devotion On third day of Chhath festival in Lucknow
छठ पूजा की रस्में निभातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पूरी हुई शादी की कामना

निशातगंज की रहने वाली अंजलि ने दंडवत प्रणाम के साथ घाट पर पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन साल से व्रत कर रही हैं उनकी शादी की कामना पूरी हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arghya was offered to setting sun with faith and devotion On third day of Chhath festival in Lucknow
छठ पूजा की रस्में निभाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मेरे लिए बहुत ही खास ये पर्व

देवरिया की खुशबू मिश्रा का पहला छठ है। अपने बेटे व परिवार की सलामती के लिए व्रत शुरू किया। वह बताती हैं छठ व्रत उनके लिए बहुत खास है। उनके घर में छठ परंपरागत तौर से मनाया जा रहा है। अगले साल का व्रत कोसी भरके मनाएंगी।
विज्ञापन
Arghya was offered to setting sun with faith and devotion On third day of Chhath festival in Lucknow
छठ पूजा की रस्में निभातीं महिलाएं और पुरुष - फोटो : अमर उजाला

शिवम अपनी पत्नी के साथ रखते हैं छठ का व्रत

कुशीनगर के शिवम मिश्रा बताते हैं कि वह हर साल पत्नी के साथ छठ का व्रत रखते हैं। पिछले कई सालों में उनके घर में परंपरागत तौर से छठ मनाया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed