फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनका ख्वाब वर्दी मगर अराजकता ऐसी... यात्रियों को सीट से धकेला, महिलाओं से की बदसुलूकी, तस्वीरें

Tue, 29 Jan 2019 01:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jan 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
anarchy of examinee at charbagh station
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे अभ्यर्थियों ने सोमवार को जमकर अराजकता की। अभ्यर्थियों ने एक ओर जहां चंडीगढ़ व त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्रियों को उनकी सीट से उठाकर नीचे धकेल दिया, वहीं त्रिवेणी एक्सप्रेस की आरक्षित कोच में महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। हालांकि लोगों ने उनकी धुनाई कर दी।
anarchy of examinee at charbagh station
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
इसके अलावा सामने से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट पाने के लिए भीड़ ट्रैक पर आ गई, ऐसे में तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। वहीं धुलाई के लिए जा रही लखनऊ मेल में कब्जा कर लिया। मुश्किल से उन्हें ट्रेन से हटाया जा सका।
anarchy of examinee at charbagh station
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
लखनऊ में रविवार व सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा 60 से अधिक केंद्रों पर हुई। परीक्षा देने के बाद दोपहर दो बजे से इनका हुजूम चारबाग स्टेशन पहुंचने लगा। यहां ढाई से तीन घंटे तक प्लेटफॉर्म एक से लेकर तीन व अन्य प्लेटफॉर्मों पर चारों ओर भीड़ दिख रही थी। यही हाल लखनऊ जंक्शन का भी रहा। सुबह दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने के बाद लखनऊ मेल को धुलाई के लिए न्यू वॉशिंग लाइन भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
anarchy of examinee at charbagh station
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
सोमवार दोपहर ट्रेन को सफाई के लिए मुख्य लाइन पर लाने के लिए शिफ्ट करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर एक तक लाया गया, ताकि आगे से रिवर्स कर फिट किया जा सके। इधर लखनऊ मेल को आते देख अभ्यर्थियों का हुजूम ट्रेन में घुस गया। शंटर ने आनन-फानन ब्रेक लगा दी। इतना ही नहीं इंजन के सामने सैकड़ों अभ्यर्थी खड़े हो गए।
विज्ञापन
anarchy of examinee at charbagh station
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
जीआरपी व आरपीएफ ने अभ्यर्थियों को जैसे-तैसे ट्रेन से उतार ट्रेन को सफाई के लिए पिट पर भेजा। जब बरेली की ओर से त्रिवेणी एक्सप्रेस आई तो भीड़ बोगियों में इमरजेंसी खिड़कियों से घुसने लगी। एस-4 बोगी के यात्रियों के साथ रिजर्वेशन वाले यात्रियों को भी नीचे उतार दिया, जो बाद में अपनी सीटों तक नहीं पहुंच पाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed