{"_id":"630eeaf06d13f7538e2e3051","slug":"anandeshwar-had-threatened-to-ruin-his-career-says-you-will-not-play-from-anywhere-player-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरी जर्सी में हाथ डाला: आनंदेश्वर ने दी थी कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी, खिलाड़ी से बोला-कहीं से नहीं खेल पाओगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी जर्सी में हाथ डाला: आनंदेश्वर ने दी थी कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी, खिलाड़ी से बोला-कहीं से नहीं खेल पाओगी
Wed, 31 Aug 2022 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने वाली राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के अनुसार उन्होंने उसका कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी तक डे डाली। हैंडबॉल की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी 2017 से सशस्त्र सीमा बल में सिपाही है। वर्तमान में वह अपनी बहन के घर अलवर में रहती है। महिला के मुताबिक आनंदेश्वर लखनऊ के निरालानगर के रहने वाले है। जब वह 12 मार्च को ट्रॉयल के लिए लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंची तो आनंदेश्वर पांडेय ने खुद को यूपी हैंडबॉल संघ का सचिव बताया। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि कोच ने उसका चयन करने के लिए मना किया है, लेकिन वे सब देख लेंगे। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दिया। कहा बात कर लिया करो। इसके बाद महिला खिलाड़ी का चयन प्रशिक्षण कैंप में कर दिया गया। जिसका धन्यवाद खिलाड़ी ने आनंदेश्वर को व्हाट्सएप पर दिया। प्रशिक्षण पूरा किया। उनसे बाचतीत भी होने लगी थी।
फाइल फोटो
महिला खिलाड़ी के मुताबिक अंतिम चयन के समय 26 मार्च को होना था। उसी दिन कोच ने कहा कि आनंदेश्वर पांडेय के आफिस जाकर मिल लो। उनके कहने पर खिलाड़ी कार्यालय पहुंची। आनंदेश्वर मौजूद थे।
फाइल फोटो
उन्होंने सामने वाले भवन में बुलाया। जहां वह खुद रहते थे। जब वह अंदर गई तो वहां शराब की बोतलें टेबल पर रखी थी। वापस जाने केलिए मुड़ी तो पीछे आनंदेश्वर आ गये। उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
आनंदेश्वर ने महिला खिलाड़ी से कहा कि बहुत सी लड़कियों को इंटरनेशनल बना दिया है। मैं तुम्हे भी इंटरनेशनल बना दूंगा। तुम्हें मेरे साथ दो साल शारीरिक संबंध बनाने होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विरोध करने पर जबरदस्ती शुरू कर दी। मेरी जर्सी में हाथ डाल दिया। महिला खिलाड़ी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान जर्सी फट गई।