{"_id":"5a473d4f4f1c1b0a788b5a07","slug":"ambulance-met-with-an-accident-on-lucknow-agra-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों का एक्सप्रेस-वे: 24 घंटें में दूसरा हादसा, मरीज को ले जा रही एंबुलेंस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का एक्सप्रेस-वे: 24 घंटें में दूसरा हादसा, मरीज को ले जा रही एंबुलेंस पलटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
पलटी हुई एम्बुलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते होने वाले हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार सुबह हरियाणा के रोहतक से मरीज को लेकर बिहार जा रही एंबुलेंस दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सरोसा-भरोसा मोड़ पर एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते वक्त एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों हाथ-पैर गवां चुके बेटे का ईलाज कराकर लौट रहे पिता का भी एक हाथ कट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित रोहतक पीजीआई से अपने बेटे का ईलाज कराकर बिहार के दरभंगा जिले की ओर जा रहे थे। गौरतलब है कि शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। हादस उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक की कार से भिडंत के चलते हुआ था।
विज्ञापन