फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस पूजा बोलीं- छुपाएं नहीं खुलकर करें 'उन दिनों' की बात, निर्भीक होकर भरें सपनों की उड़ान

Sat, 08 Dec 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sat, 08 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
amar ujala's sapnon ki udaan.
- फोटो : amar ujala

माहवारी बीमारी नहीं है, यह किसी काम में बाधक भी नहीं और न ही इस दौरान महिलाएं व बेटियां अशुद्घ होती हैं। यह तो भगवान का दिया वह उपहार है जो सिर्फ नारी शक्ति को मिला है। इससे हम परिवार या समाज के निर्माण में सहयोग करते हैं। बेटियां असहज न हो, बे झिझक इस पर बात करें। यह कहना है अभिनेत्री पूजा गौर का। वह शनिवार को इस मुद्दे पर बेटियों व उनकी माताओं से बाराबंकी में सीधे संवाद कर रही थीं।

amar ujala's sapnon ki udaan.
- फोटो : amar ujala

मौका था व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला की ओर से जीआईसी ऑडिटोरियम में सपनों की उड़ान कार्यक्रम का। जहां महीनों के उन दिनों से जुड़ी परेशानियों और भ्रांतियों से बेटियों के साथ साथ उनकी माताओं को भी जागरुक किया गया। पूजा गौर ने अपने जीवन से जुड़ी उन दिनों की कुछ बाते शेयर की। कहा कि पहले मैं भी इस मामले में काफी परेशान रहती थी। फिर पीरियड के समय शूटिंग और एक्सरसाइज में अब कोई दिक्कत नहीं होती है।

amar ujala's sapnon ki udaan.
सपनों की उड़ान - फोटो : amar ujala

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि मैं भी कभी बेटी थी। जानकारी न होने से उन दिनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मां से जानकारी मिली और फिर वो दिन भी सामान्य लगने लगे। बेटियों से जीवन में कभी हार न मानने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां निर्भीक होकर अपने सपनों की उड़ान भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala's sapnon ki udaan.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम में मौजूद मां और बेटियों से पैडमैन फिल्म देखकर उस पर अमल करने की अपील की। कार्यक्रम में पहुंची समाजसेवी कृति सिंह ने बेटियों में उत्साह भरते हुए कहा कि मुश्किल के दिनों को खास बनाएं। कपड़े की जगह पैड का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
amar ujala's sapnon ki udaan.
- फोटो : amar ujala

इस मौके पर सांसद प्रियंका सिंह रावत, समाजसेवी कृति सिंह, गाइकोलॉजिस्ट डॉ. विजय लक्ष्मी वर्मा, व्यायाम शिक्षिका रीतू पाठक व शिवानी शुक्ला मौजूद रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed