फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा बनाने पर अमर सिंह बोले, पिक्चर अभी बाकी है...

Thu, 30 Aug 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
amar singh on shivpal singh yadav's step of making samajwadi secular morcha.
- फोटो : amar ujala

कभी मुलायम परिवार के बेहद नजदीकी रहे अमर सिंह इन दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सपा को व्यक्तिवादी व परिवारवादी पार्टी करार दिया। अमर उजाला से बातचीत में सपा के ताजा घटनाक्रम पर उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा के गठन की घोषणा पर अमर सिंह बोले, पिक्चर अभी बाकी है...

amar singh on shivpal singh yadav's step of making samajwadi secular morcha.

आपको बता दें कि रक्षाबंधन पर शिवपाल ने बयान दिया था कि वो पिछले डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक सपा में उन्हें पूछा नहीं गया। इसके बाद बुधवार को उन्होंने मुलायम सिंह से कई मुलाकात के बाद समाजवादी सेकुलर मोर्चा के गठन का ऐलान कर दिया। शिवपाल ने कहा कि ऐसा कर वो मुलायम को सम्मान दिलाएंगे। सपा में अब नेताजी का सम्मान नहीं रहा। उन्होंने ये भी कहा कि सेकुलर मोर्चा से वो सपा में उपेक्षित लोगों को जोड़ेंगे।

amar singh on shivpal singh yadav's step of making samajwadi secular morcha.

शिवपाल ने भाजपा में जाने की संभावना से भी इंकार किया और कहा कि इस संबंध में अमर सिंह ने भाजपा नेतृत्व से बात की थी। शिवपाल के नए मोर्चा के गठन को अखिलेश यादव के लिए एक संदेश माना जा रहा है। क्योंकि, शिवपाल ने बयान दिया था कि वो चाहते हैं कि परिवार एक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar singh on shivpal singh yadav's step of making samajwadi secular morcha.

वहीं, खुद भाजपा के नजदीक जाने पर अमर सिंह ने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्रवादी है और दत्तात्रेय होसबोले व संजय जोशी जैसे विचारकों से भी उनका दशक  पुराना संबंध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वह व्यक्तिगत रूप से बंधे हैं। इस वजह से उन्होंने मोदी के जीएसटी और नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया था।

विज्ञापन
amar singh on shivpal singh yadav's step of making samajwadi secular morcha.

अमर सिंह ने कहा, व्यक्तिवादी व परिवारवादी विचारधारा की राजनीति करने वाली सपा में अखिलेश ने जहां पिता को वनवास दे दिया तो रामगोपाल यादव को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उनकी नाक के बाल कहे जाने वाले नरेश अग्रवाल भी जा चुके हैं। डिम्पल यादव ने राज्यसभा में नरेश वाली जिम्मेदारी अब जया बच्चन को सौंप दी है। मुझे व शिवपाल को पहले ही अलग कर दिया गया। आने वाले समय में सपा शून्य में जाने के कगार पर पहुंच चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed