लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होने के आसार हैं। रविवार देर रात समेत आसपास के इलाकों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बौछारों के बाद सोमवार सुबह लखनऊ के कई इलाकों में बूंदाबांदी व तेज बौछारों ने लोगों को भिगोया।
2 of 5
बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने पूर्वी प्रदेश के कुछेक इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा संभावना जताई है कि मंगलवार-बुधवार को लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा के झोंकों संग हल्की बारिश हो सकती है।
3 of 5
भारी बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चूंकि प्रदेश के करीब से मानसूनी ट्रफ रेखा गुजर रही और बिहार के आसपास सक्रिय हवाओं के क्षेत्र के चलते वायुमंडल में नमी बरकरार है।
4 of 5
भारी बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : amar ujala
बारिश-बदली के बीच दिन का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों के मुकाबले 34.7 डिग्री से लुढ़ककर 31.1 डिग्री दर्ज किया गया।
5 of 5
बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : amar ujala
ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।