{"_id":"60363a198ebc3ee93213b25a","slug":"akhilesh-yadav-showed-the-red-cap-of-cm-yogi-adityanath-in-his-press-conference","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में दिखाई सीएम योगी की फोटो, बोले- ...वो इतना डरते क्यों हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में दिखाई सीएम योगी की फोटो, बोले- ...वो इतना डरते क्यों हैं
Wed, 24 Feb 2021 11:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की लाल टोपी पर की गई टिप्पणी पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि आखिर मुख्यमंत्री को लाल टोपी से इतना डर क्यों लगता है। जबकि वह खुद लाल टोपी पहनते रहे हैं। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उन तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया, जिसमें योगी लाल टोपी लगाए हुए हैं। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा ठोकने और पटकने वाली है। हत्याओं और फर्जी एनकाउंटर से डरा कर राजनीति कर रहे हैं। किसान आंदोलन में शामिल 10 हजार से अधिक सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे कायम किए गए हैं। भाजपा की राजनीति झूठ मुकदमे कराना और नफरत फैलाने की है।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में अपनी नाकामी को भी सरकार छिपा रही है। कहने को दो लाख बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए, लेकिन लोगों को इलाज ठीक से नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री को बसों का रजिस्ट्रेशन नंबर याद है, लेकिन कितने मजदूरों की जान गई, यह याद नहीं होगा। कोरोना काल में दूसरे राज्यों से पलायन के दौरान 90 लोगों ने दम तोड़ा, उन सभी की सपा ने आर्थिक मदद की। अस्पतालों में सबसे अधिक जरूरत वेंटीलेटर की थी, लेकिन जो वेंटीलेटर आए उनमें कितने के पैकेट खुले यह जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं होगी।
- फोटो : amar ujala
भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। विधान परिषद में विपक्ष की मांग के बाद भी मत विभाजन न कराए जाने और बिल को पास कर दिए जाने पर कहा कि यह जनता का अपमान है क्योंकि विधान परिषद सदस्य भी जनप्रतिनिधि होते हैं। भाजपा सदन की परंपरा को भी नहीं मानती।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने सवाल उठाए कि आखिर बजट जा कहां रहा है। संकल्प पत्र के अधिकतर वादे पूरे नहीं किए गए। स्मार्ट सिटी कहां है किसी को नहीं पता। बच्चों को दिया जाने वाला मिड डे मील, स्कूलों में दिया जाने वाले जूता-मोजा, स्वेटर इन सब का बजट कहां गया? अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास विजन नहीं है। यह बजट भाजपा के लिए विदाई का बजट साबित होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने को लेकर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो अखिलेश ने कहा कि इतनी दूर क्यों जाते हो। हमने तो भगवान विष्णु के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा था, उसका भी नाम अपने नेता के नाम पर रख लिया। अखिलेश ने कहा कि एयरपोर्ट और रनवे के जिन काम का भाजपा अपना बता रही है, दरअसल वह सपा के काम हैं। आजमगढ़ में रनवे का काम इस लिए पूरा नहीं किया जा रहा है क्योंकि वह हमारा संसदीय क्षेत्र है।