{"_id":"5abfa9a94f1c1bca618b4b9d","slug":"akhilesh-yadav-press-conference","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का हमला, बोले- एक झूठ खत्म नहीं होता, दूसरा शुरू कर देते हैं भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का हमला, बोले- एक झूठ खत्म नहीं होता, दूसरा शुरू कर देते हैं भाजपा नेता
Sat, 31 Mar 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। कहा कि भाजपा के लोग लगातार झूठ बोल रहे हैं। एक झूठ खत्म नहीं होता और दूसरा झूठ शुरू कर देते हैं। उन्होंने जल निगम में भर्ती के मामले में आजम खां का बचाव किया। कहा, उन्हें जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है। भाजपा को चेताया, याद रखना जो बोओगे वही काटोगे।
2 of 5
सपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि जेपीएनआईसी, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे में कितनी जांचें कराई गईं, लेकिन कोई कमी नहीं निकली। एक्सप्रेस-वे से तो सरकार अब कमाई कर रही है। पुलिस भर्ती के समय भाजपा नेताओं का आरोप था कि सब इटावा से और एक जाति के भर्ती करा दिए। मैंने सदन में उनसे पूछा तो जवाब नहीं था। पुलिस में सबसे ज्यादा भर्ती बागपत, मुजफ्फरनगर व मेरठ के नौजवानों की हुई। एक गांव से तो 200 से अधिक युवा भर्ती हुए हैं।
3 of 5
अखिलेश बोले, भाजपा सरकारें तो नौकरी दे नहीं पाईं, जिसने दी, उस पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ बदनाम करती है। गोमती रिवर फ्रंट की जांच के लिए कमेटी बनाई, मंत्री समूह बनाया, सीबीआई जांच की सिफारिश की। सीबीआई ने केस नहीं लिया तो ईडी को भेज दिया। फिर से सीबीआई को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलिवेटेड रोड में कौन-सी यादव लेन
अखिलेश ने कहा, एलिवेटेड रोड के उद्घाटन में मुख्यमंत्री ने हम पर परिवारवाद और जातिवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने पूछा कि सिक्स लेन एलिवेटेड रोड में कौन-सी यादव लेन है? उन्होंने कहा, हम स्वीकार करते हैं कि परिवार की वजह से भले यहां खड़े हों लेकिन जनता में जाने कितनी परीक्षाएं दी हैं। सीएम की तरफ इशारा करते हुए पूछा, क्या आप बिना परिवारवाद के यहां तक पहुंचे हैं। रिश्ता न होता तो आप भी मुखिया नहीं बन पाते।
विज्ञापन
5 of 5
नहीं लगता, राजा भैया हमारे साथ हैं
राज्यसभा चुनाव के बाद रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) को थैंक्स का ट्वीट डिलीट करने पर अखिलेश ने कहा, ट्वीट हटाना भावना होती है। हमें राजा भैया के बारे में कुछ नहीं कहना है। लगता नहीं कि वह हमारे साथ हैं। मंत्री ओमप्रकाश राजभर के तेवरों पर कहा कि उन्हें अब बोलना नहीं, करके दिखाना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।