अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अखिलेश अपने परिवार के साथ पांच दिन की छुट्टी पर गए हैं। छुट्टियां मानने के लिए लंदन उनकी पसंदीदा जगह है। ये तस्वीर है उनके लंदन प्रवास की जो उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर की। वह अपने बेटे अर्जुन के साथ फु़टबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। आगे जानें फुटबॉल के लिए अखिलेश की दीवानगी...
2 of 9
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
बता दें कि फुटबॉल सीएम अखिलेश का पसंदीदा खेल है और फुटबॉल मैच के दौरान वह इस बात को सबके सामने स्वीकार भी कर चुके हैं।
3 of 9
अखिलेश यादव बेटे के साथ
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि फुटबॉल खेलते वक्त ही सीएम अखिलेश की नाक टेढ़ी हुई थी। सीएम के कार्टून चित्रों पर लिखी गई किताब टीपू का अफसाना के विमोचन के वक्त उन्होंने बताया कि फुटबॉल मेरा पसंदीदा खेल है और इसी की वजह से मेरी नाक टेढ़ी हुई।
4 of 9
अखिलेश यादव बेटे के साथ
- फोटो : amar ujala
मुझे जब इलाज के लिए डॉक्टर कक्कड़ के पास ले जाया गया तो उन्होंने पूछा, तुम्हारी शादी हो गई है? मैंने कहा हां तो वह बोले फिर नाक सीधी करवाने की कोई जरूरत नहीं है। इसीलिए मैंने नाक ठीक भी नहीं करवाई।
5 of 9
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खिलाड़ी हैं यूपी के सीएम: फुटबॉल ही नहीं सीएम अखिलेश क्रिकेट के काफी शौकीन हैं।