फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बैंक की लाइन में जन्मे ‘खजांची’ को लेकर अखिलेश से मुआवजा लेने पहुंची ये मां

Tue, 27 Dec 2016 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Dec 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav gives compensation to khajanchi kid born in bank line
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
बीते दिनों बैंक की लाइन में मरने वालों के परिजनों को सीएम अखिलेश ने 2-2 लाख का मुआवजा दिया। इस दौरान उन्होंने लाइन में लगने के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली कानपुर देहात की सर्वेशा देवी को भी दो लाख रुपये की मदद दी। 
akhilesh yadav gives compensation to khajanchi kid born in bank line
खजांची - फोटो : amar ujala
पीड़ितों के बीच जब सर्वेशा देवी पहुंची तो सीएम बोले, अरे तुम भी आई हो। उन्होंने कहा क‌ि तुमने बहुत हिम्मत दिखाई है अब इस बच्चे को अच्छी तरह पालना।
akhilesh yadav gives compensation to khajanchi kid born in bank line
खजांची - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि झींझक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लोहिया आवास की पहली किस्त निकालने आई थी। गरीबी के चलते सर्वेशा को लोहिया आवास आवंटित किया गया था। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए वह तीन दिनों से पीएनबी बैंक के चक्कर लगा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav gives compensation to khajanchi kid born in bank line
खजांची - फोटो : amar ujala
निशक्त गर्भवती महिला सर्वेशा अपनी सास शशीदेवी के साथ झींझक की पंजाब नेशनल बैंक में पैसा लेने पहुंची। लेकिन बैंक के बाहर लंबी कतार लगी थी। दोनों बैंक के बाहर जाकर बैठ गई। जैसे ही बैंक खुला जमा भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। यह देख सास और बहू के हाथ पैर फूल गए। गए। सास ने लोगों से फरियाद कर बहू को बैंक के अंदर जाने के लिए रास्ता देने को कहा। लोगों को सर्वेशा की हालत का हवाला भी दिया मगर उसे अनसुना कर दिया गया। 
विज्ञापन
akhilesh yadav gives compensation to khajanchi kid born in bank line
खजांची - फोटो : amar ujala
साढ़े तीन बजे सर्वेशा को अचानक तेज पीड़ा शुरू हो गई। इस पर हड़कंप मच गया। गर्भवती दर्द से कराहने लगी। और जमीन पर लेट गई। यह देख अन्य महिलाएं मदद को आगे आई। काफी दर्द सहने के बाद महिला ने बैंक के बाहर एक बच्चे को जन्म दिया। तब जाकर बैंक मैनेजर को इत्तला हुई। बाद में मैनेजर ने पुलिस जीप से मदद लेकर जच्चा-बच्चा को उनके घर पहुंचाया। साथ ही महिला के पैसे भी उसे सुपुर्द किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed