{"_id":"5a6e08e24f1c1bff388b4fc9","slug":"akhilesh-yadav-criticizes-bjp-over-kasganj-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसा पर अखिलेश यादव बोले, भाजपा का नफरत फैलाने का इतिहास रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसा पर अखिलेश यादव बोले, भाजपा का नफरत फैलाने का इतिहास रहा
Sun, 28 Jan 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समाज में बिना टकराव के अमन- चैन कायम रहना चाहिए।
2 of 4
अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। भाजपा का नफरत फैलाने का इतिहास रहा है। जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में रही है, वहां सामाजिक विभाजन ही इनका उद्देश्य रहा है। प्रदेश में पिछले दस महीने में जिस तरह भाजपा की नीतियों से सामाजिक बंटवारा बढ़ा है वह सामाजिक व्यवस्था के लिए खतरा है। प्रदेश को आगे ले जाने में हिंदू-मुसलमान दोनों का बराबर योगदान रहा है।
3 of 4
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि भाजपा का समाज को बांटने का षड्यंत्र सफल नहीं हो पाएगा। सपा प्रदेश में अमन चैन कायम रखने के लिए हमेशा जनता के साथ खड़ी है। अब प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार के झूठ और बहकावे से बाहर आ गई है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक हिंसा, लूट, डकैती, उत्पीड़न बलात्कार इस सरकार के दस महीने के कारनामों की कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रदेश सरकार को तत्काल कासगंज सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करनी चाहिए। जनमत द्वारा चुनी गई सरकार की जिम्मेदारी होती है कि सामाजिक समरसता बनी रहे। लेकिन, भाजपा सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने में असफल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।