फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली मिलन समारोह में अखिलेश ने छुए शिवपाल के पैर फिर एक-दूसरे पर कसा तंज, नहीं छिपी दूरियां

Sat, 03 Mar 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 03 Mar 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav and shivpal yadav commment on each other.

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बयान के बाद भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच तल्खी कम होती नहीं दिख रही। शुक्रवार को सैफई में होली महोत्सव में आए अखिलेश ने शिवपाल के पैर छुए, शिवपाल ने आशीर्वाद दिया, फिर दोनों ने एक दूसरे पर तंज भी कसे। पूरे कार्यक्रम में दोनों के बीच किसी तरह की कोई बातचीत भी नहीं हुई।

akhilesh yadav and shivpal yadav commment on each other.

गुरुवार को मुलायम सिंह ने औरैया में कहा था कि शिवपाल और अखिलेश के बीच विवाद अब केवल एक घंटे का है। जिस दिन वह, शिवपाल और अखिलेश एक साथ बैठेंगे, मामला सुलझ जाएगा। अब सभी लोग पार्टी की मजबूती में जुटेंगे। इसके बाद मुलायम सैफई पहुंचे। शुक्रवार सुबह कुछ तबीयत खराब होने पर लखनऊ चले गए। इसके बाद आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश भर से आए लोगों का फूलों और रंगों से स्वागत किया गया। आंख के आपरेशन की वजह से रामगोपाल यादव नहीं आ सके।

akhilesh yadav and shivpal yadav commment on each other.

इस मौके शिवपाल सिंह यादव ने तंज कसा- जहां पर एकता होती है, वहां होली जैसे पर्व खुशी से मनाए जाते हैं। बहुत से लोग गांव-गांव में जान बूझकर गुटबंदी कराते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। जहां कहीं भी मनमुटाव हो, छोटे-छोटे झगड़े हैं तो उनको आपस में बैठ कर निपटा लेना चाहिए, क्योंकि छोटी-छोटी बातें बड़े-बड़े झगड़े करा देती हैं। जब झगड़े हो जाते हैं तो पार्टीबंदी हो जाती है। इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए पहले ही पंचायत कर लो और थोड़ा गम खाओ तो सब कुछ ठीक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav and shivpal yadav commment on each other.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शिवपाल समर्थकों की ओर से लगाए जा रहे नारों पर कहा- इस तरीके से नारे लगाने का कोई औचित्य नहीं है। यह होली का पर्व है, इसलिए नारों का कोई तुक नहीं बनता। कुछ लोग कभी सुधर नहीं सकते, सुधर जाएं तो अच्छा रहेगा। जो सुधारना नहीं चाहते, वे यहां से जा सकते हैं। अगर यही हाल रहा तो हम और भी कम नंबरों पर पहुंच जाएंगे। किसी को शक नहीं होना चाहिए कि जिस ऊंचाई तक हम पहुंचे हैं, उसमें जनता का बड़ा आशीर्वाद है।

विज्ञापन
akhilesh yadav and shivpal yadav commment on each other.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश ने कहा, जनता के आशीर्वाद के बिना कोई भी ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकता है, इसलिए उनके अंदर कोई भी गलतफहमी नहीं है। पार्टी को आगे बढ़ाना है, सिर्फ सपा जिंदाबाद के नारे लगाएं। कार्यकर्ताओं को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed