{"_id":"5ab4a4cc4f1c1b8e778b719c","slug":"accidents-in-bahraich-two-dead-32-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बस की स्टेयरिंग हुई फेल तो दूसरी टैंकर से भिड़ी, दो लोगों की जान गई, 32 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बस की स्टेयरिंग हुई फेल तो दूसरी टैंकर से भिड़ी, दो लोगों की जान गई, 32 घायल
Fri, 23 Mar 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
accident in bahraich
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच में शुक्रवार सुबह दो स्थानों पर हुए बस हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सीएचसी और जिला अस्पताल में चल रहा है।
2 of 6
accident in bahraich
- फोटो : amar ujala
पहला हादसा मुर्तिहा क्षेत्र में हुआ। सुबह 11 बजे के करीब क्षेत्र के ही हसुलिया से लगभग 25 सवारियों को लेकर एक निजी बहराइच के लिए रवाना हुई। नानपरा-लखीमपुर मार्ग पर बस लगभग पांच-छह किमी. ही चली थी कि अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई और बस खड्ड में जा गिरी।
3 of 6
accident in bahraich
- फोटो : amar ujala
पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं। दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
accident in bahraich
- फोटो : amar ujala
दूसरा हादसा नानपारा थानाक्षेत्र में हुआ। बहराइच से 42 यात्रियों को लेकर एक बस नानपारा के लिए चली थी। गाड़ी जब नानपारा-बहराइच मुख्य मार्ग पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नेपाल की तरफ से आ रहे टैंकर से भिड़ गई। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
accident in bahraich
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकलवाया। तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज सीएचसी नानपारा में चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।