{"_id":"650685b1bdfa8cbdd700ed07","slug":"accident-of-fateh-ali-colony-victims-remained-under-debris-for-three-hours-2023-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: तीन घंटे मलबे में दबा रहा परिवार, सन्नाटा दिखने पर पड़ोसी छत पर पहुंचे, मलबे में दिखीं लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: तीन घंटे मलबे में दबा रहा परिवार, सन्नाटा दिखने पर पड़ोसी छत पर पहुंचे, मलबे में दिखीं लाशें
सतीश और उसके परिवार पर जब जर्जर मकान की छत गिरी, तब पांचों गहरी नींद में थे। इनकी चीख तक बाहर नहीं आ सकी, इसलिए आसपास भी किसी को हादसे की भनक नहीं लगी। करीब तीन घंटे बाद साढ़े छह बजे तक सतीश के घर पर कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसी बाहर की सीढ़ी से छत पर गए। वहां से देखा तो कमरे की छत ढही थी और पूरा परिवार इसके मलबे के नीचे दबा था। लाशें देख पड़ोसी सन्न रह गए।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। पुलिस व दमकल को सूचना साढ़े सात व आठ बजे के बीच मिली। इस बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि किसी को हादसे की जानकारी ही नहीं हो सकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि अमूमन सुबह साढ़े पांच बजे के बाद सतीश के घर पर हलचल शुरू हो जाती थी। बच्चे स्कूल के लिए तैयार हो जाते थे, लेकिन शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे तक दरवाजा ही नहीं खुला। इसके बाद कुछ लोग छत पर गए तो हादसे का पता चला।
3 of 5
हर्षिता के साथ हर्षित व अंश और ढहा मकान।
- फोटो : amar ujala
कुछ गिरने की आवाज आई, पर समझ नहीं आया
पड़ोसियों ने बताया कि रात में अचानक कुछ गिरने की आवाज व धमक महसूस हुई थी। हालांकि, कोई चीख जैसी नहीं सुनाई दी, इसलिए अनहोनी की आशंका नहीं हुई। सुबह देखा कि सतीश का परिवार मलबे में दबा है। अगर पहले हादसे का पता चल जाता तो शायद पांचों को बचा लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक सतीश व सलोनी।
- फोटो : amar ujala
मलबे में दिखा सलोनी का हाथ
कुछ लोग मकान के पीछे की खिड़की से भीतर देखने का प्रयास कर रहे थे। इस खिड़की में कूलर लगा था, इसलिए अंदर का साफ नहीं दिख रहा था। एक ने किनारे से देखा तो मलबे से बाहर एक हाथ दिखा, जो सतीश की पत्नी सलोनी का था। ये देख लोग डर गए। हादसे की खबर मिलते सैकड़ों लोग जुट गए। तमाम लोग मदद में जुटे थे। पूरी कॉलोनी में मातम पसर गया। जानकारी पर डीएम सूर्यपाल गंगवार, ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल व अन्य अफसर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
ये था मामला: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में देर रात एक मकान की छत ढह गई, जिससे पांच लोगों की दब जाने से मौत हो गई। बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।