यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध की वजह से भिड़े 18 वाहनों की तरह सुल्तानपुर में भी स्कूल वैन, कार और जीप आपस में भिड़ गईं। गौरीगंज में स्थानीय थाने से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूरे फाजिल मोड़ के पास गहरी धुंध के बीच रफ्तार जीप ने बृहस्पतिवार सुबह स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इसी बीच मौके पर पहुंची एक कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में 12 मासूम बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो को निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
धुंध बनी आफत, स्कूल वैन, कार और जीप आपस में भिड़ीं, बच्चों समेत 14 घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन