फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः बेकाबू वैन पेड़ से टकराई, सभासद के बेटे की मौत. आठ घायल

Wed, 20 Nov 2019 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
a youth died and eight injured in an accident in lucknow
फैजल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बख्शी का तालाब में सीतापुर रोड पर साढ़ामऊ गांव के पास रविवार रात बेकाबू वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन चला रहा इटौंजा के वार्ड नंबर पांच के सभासद रियाज अहमद के 20 वर्षीय बेटे फैसल अहमद की मौत हो गई जबकि साथ बैठे आठ अन्य लोग घायल हो गए।
a youth died and eight injured in an accident in lucknow
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार सुनकर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि वैन में इटौंजा नगर पंचायत के लोग बैठे थे। सभी किसी काम से लखनऊ गए थे और रात को लौट रहे थे। हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच कराई जा रही है।
 
a youth died and eight injured in an accident in lucknow
रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि अनियंत्रित वैन सड़क से उतरकर गड्ढे में चली गई और लहराते हुए यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। हादसे में सभासद के बेटे फैसल अहमद के साथ रईस अहमद, अली अहमद, सैफुद्दीन, सुलेमान, नाजिया, शोएब, फातिमा और तहमीना को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
a youth died and eight injured in an accident in lucknow
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
वैन से किसी तरह घायल बाहर निकले। इस बीच चीख-पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलस ने सभी को राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां फैसल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
a youth died and eight injured in an accident in lucknow
फैजल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शेष घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। फैसल की मौत से उसके परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा है। मां हाशमी और भाई आदिल रोते-रोते बेसुध हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed