{"_id":"81b1c2eb81a15943f1b97bf213953837","slug":"a-woman-fights-to-leopard-to-save-her-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, बेटी को बचाया, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, बेटी को बचाया, तस्वीरें
Mon, 07 Dec 2015 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मिहीपुरवा (बहराइच)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मिहीपुरवा (बहराइच)
Updated Mon, 07 Dec 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
आधे घंटे तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, बेटी को बचाया, तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिहीपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के परवानीगौढ़ी ऐचुआ गांव की एक महिला ने रविवार रात तेंदुए से करीब आधा घंटा संघर्ष करने के बाद अपनी मासूम बेटी को उसके जबड़े से छुड़ा लिया। महिला अपनी बेटी को रात में नित्यक्रिया के लिए घर से कुछ दूरी पर ले गई थी, जहां झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। घायल मां-बेटी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (तेंदुए के हमले में घायल हुई मां।)
आधे घंटे तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, बेटी को बचाया, तस्वीरें
2 of 5
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के परवानीगौढ़ी ग्राम के मजरा ऐचुआ निवासी फूलमती (40) पत्नी रतनलाल की पांच वर्षीय बेटी गुड़िया उर्फ रिचा को रात नौ बजे करीब पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर फूलमती बेटी को नित्यक्रिया के लिए लेकर घर से 50 मीटर की दूरी पर गई। (तेंदुए के हमले में घायल हुआ ग्रामीण।)
आधे घंटे तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, बेटी को बचाया, तस्वीरें
3 of 5
इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने गुड़िया पर झपट्टा मारकर उसे जंगल में ले जाने की कोशिश की। बेटी की चीख और तेंदुए को देख पल भर को फूलमती सहम गई, लेकिन अगले ही पल वह बेटी को बचाने के लिए तेंदुए पर टूट पड़ी। लगभग आधा घंटा तक फूलमती तेंदुए से संघर्ष करती रही। संघर्ष में वह तेंदुए के हमले से बुरी तरह घायल हो गई। (इसी बच्ची पर तेंदुए ने किया था हमला।)
विज्ञापन
विज्ञापन
आधे घंटे तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, बेटी को बचाया, तस्वीरें
4 of 5
इस दौरान मां बेटी की चीख सुनकर गांव के लोग भी मशाल जलाकर मौके पर पहुंच गए। गुस्साए तेंदुए ने भीड़ में शामिल सुरेश (40) पुत्र लखन को भी घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में घुस गया। रात 11 बजे तक तेंदुआ के गुर्राहट की आवाज सुनाई पड़ती रही। (मां और बेटी।)
विज्ञापन
आधे घंटे तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, बेटी को बचाया, तस्वीरें
5 of 5
रात में ही मां बेटी और ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रेंज कार्यालय को भी सूचना दी गई। वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम के साथ वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने पगचिह्नों का मुआयना करने के बाद तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। (बच्ची को बचाने में बुरी तरह घायल हुई मां।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।