फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबे मासूम, हादसे में तीन घायल, तस्वीरें

Mon, 28 Aug 2017 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Aug 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
A wall collapsed in Lucknow.

लखनऊ के ठाकुरगंज के तहसीनगंज इलाके में रविवार दोहपर खाली प्लाट की जर्जर दीवार भरभराकर  ढ़ह गई। हादसे में दीवार की चपेट में आने से मासूम समेत तीन मलबे में दबकर घायल हो गए। दीवार की चपेट में आने से वहां से  गुजर रही बिजली की तार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे घायलों को करंट भी लगा। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए  ट्रामा में भर्ती करवाया है। पुलिस के  मुताबिक, मूलरूप से ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी समीर की बेटी 12 वर्षीय बेटी निशा तहसीनगंज के रईसनगर कालोनी में अपने मामा के घर रहती है।

A wall collapsed in Lucknow.

रविवार दोपहर वह अपने पड़ोसी रहमान संग (9)  घर के बाहर कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी बीच हसनगंज खदरा निवासी मंसूर (13)  जो कि ठेलिए पर दाल की फेरी लगाता है। वहां  अपनी ठेलिया लेकर पहुंच गया। बारिस से  दाल को भिगता देख  मंसूर कालोनी की गली में जाने लगा। लेकिन  चढ़ान होने के कारण वह ठेला अकेले नही  ले जा सका।  ये देख वहां मौजूद रहमान व निशां उसके को धक्का मारने लगे। तीनों ठेलिया लेकर आरिफ के प्लाट के पास पहुंचे ही थे कि उनके प्लाट की  दीवार अचानकर भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन मलबे में दब गए।

A wall collapsed in Lucknow.

बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग वहां दौड़कर आए और मलबे में दबे तीनों को बाहर निकालकर ट्रामा में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A wall collapsed in Lucknow.

आस पास के लोगों का आरोप था कि इस संबंध में कई बार आरिफ से शिकायत किया गया था लेकिन दीवाल की रिपेयरिंग करना तो दूर यहां झांकने तक नही आए। जिसे लेकर कालोनी वासियों में काफी आक्रोश था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed