फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच में रेलवे पटरी के किनारे आकर बैठ गया बाघ, लोगों में बना रहा दहशत का माहौल, तस्वीरें

Mon, 27 May 2019 06:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 May 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
A tiger sits on a railway track in bahraich.
- फोटो : amar ujala

बहराइच  के ककरहा रेंज में हंसुलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाघ शाम को जंगल से निकलकर पटरी के निकट ही बैठ गया, जिससे लोगों का आवागमन थम गया। सूचना के बाद ककरहा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ जंगल की ओर चला गया। बाघ निकलने से लोगों में दहशत का माहौल रहा।

A tiger sits on a railway track in bahraich.
- फोटो : amar ujala

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से होकर गोंडा-मैलानी रेल लाइन गुजरी है। इसी जंगल के बीच से होकर पगडंडी भी निकली है।

A tiger sits on a railway track in bahraich.
- फोटो : amar ujala

ककरहा रेंज के हंसुलिया रेलवे क्रॉसिंग के निकट जंगल से निकल कर शाम करीब छह बजे एक बाघ लाइन के किनारे बैठ गया। बाघ को लाइन के किनारे बैठा देख लोगों का आवागमन थम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
A tiger sits on a railway track in bahraich.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन नंदकिशोर शाह अपने सहयोगी के साथ बाइक से अमृतपुर पुरैना गांव से कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे। वह भी अन्य ग्रामीणों के साथ रुक गए। 100 मीटर की दूरी पर स्थित हंसुलिया वन चौकी के लोगों ने भी बाघ बैठा देखा।

विज्ञापन
A tiger sits on a railway track in bahraich.
- फोटो : amar ujala

सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान, डिप्टी रेंजर महेंद्र मौर्या, स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के एसआई सतेंद्र कुमार व कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाघ जंगल की ओर चला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed