लखनऊ के पारा के मोहान रोड स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे खाना पहुंचाने गए डिलीवरी मैन की बाइक से एक छात्र घायल हो गया। हादसे से नाराज छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
2 of 5
हंगामा कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
डिलीवरी मैन को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। कार्रवाई के आश्वासन पर छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में देर रात स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र पवन कुमार को एक निजी कंपनी के डिलीवरी मैन की बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में पवन घायल हो गया।
3 of 5
हंगामा कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
इसकी जानकारी होते ही छात्र जुट गए और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। इसी बीच वार्डन विजय शंकर शर्मा भी पहुंच गए।
4 of 5
हंगामा कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
तत्काल घायल छात्र को अस्पताल भेजा गया और डिलीवरी मैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
5 of 5
हंगामा कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
वहीं, क्षेत्राधिकारी आलमबाग ने जब पारा प्रभारी निरीक्षक से जानकारी मांगी तो उन्होंने हादसे व हंगामे से इनकार कर दिया। उधर, विवि प्रशासन से जुड़ा कोई जिम्मेदार भी देर रात को फोन नहीं उठा रहा था।