{"_id":"5768245a4f1c1b9760b4814b","slug":"a-romour-created-problem-for-police-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दफनाने के दो महीने बाद कब्र से आवाज आई 'बचाओ-बचाओ', जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफनाने के दो महीने बाद कब्र से आवाज आई 'बचाओ-बचाओ', जानें पूरा मामला
Mon, 20 Jun 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में कब्र से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज आने की अफवाह ने सोमवार दोपहर पुलिस को कई घंटे परेशान किया। कब्रिस्तान में उमड़ी अंधविश्वासियों की भीड़ कब्र खोदकर जांच की मांग पर अड़ी थी।
2 of 5
एसओ समर बहादुर यादव ने बताया कि बालागंज पुलिस चौकी के पीछे कब्रिस्तान के पास खेल रहे बच्चों ने एक कब्र से आवाज सुनाई देने की चर्चा की। थोड़ी ही देर में पूरे इलाके में अफवाह फैल गई कि कब्र से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज सुनाई दे रही है। कब्रिस्तान में भीड़ उमड़ने लगी। अनेक लोग कब्र पर कान लगाकर आवाज सुनने की कोशिश में जुट गए।
3 of 5
कोई आवाज सुनाई देने की हामी भर रहा था तो कोई आवाज न सुन पाने की बात कहकर दोबारा कान लगाए था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने समझाने की कोशिश की लेकिन लोग कब्र खोदकर जांच की मांग करने लगे। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई। एसओ अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच चार-पांच सौ महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ लग चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसी तरह लोगों को शांत कराते हुए एसओ ने कहा कि दो महीने पहले एक युवक को दफनाया गया था। परिवारीजनों की मर्जी व डीएम की इजाजत के बगैर उसकी कब्र नहीं खोदी जा सकती।
विज्ञापन
5 of 5
एसओ ने भीड़ को कब्र से दूर हटाकर लोगों की मौजूदगी में अपनी टीम से जांच कराई। कब्र से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज अफवाह साबित होने पर भीड़ छंटनी शुरू हुई। इसके बावजूद इलाके में कब्र से आवाज की चर्चा चलती रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।